MP SagarTrain Engine Catches fire Chhattishgarh Car crashesTrain: मध्य प्रदेश के सागर जिले में कोयले से भरी मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। रेलवे कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सेमरखेड़ी स्टेशन पर ट्रेन को रोककर कोयले से लदी बोगियों को अलग किया। वहीं छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही में ट्रेन से एक कार टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
पहली घटना
एमपी के सागर जिले के बीना कोटा रेलवे ट्रैक पर कोयला लेकर कोटा डिवीजन जा रही मालगाड़ी के इंजन में अचानक से आग लग गई। सेमरखेड़ी स्टेशन पर इंजन से कोयला से लदी बोगियों को अलग किया गया। रेलवे कर्मियों की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि बीते शनिवार की शाम बीना कोटा रेलवे ट्रैक पर एक कोयले से भरी मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकाराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारियों के होश उड़ गए। आनन फानन रेलवे कर्मचारियों ने इसकी जानकारी रेलवे के उच्च अधिकारियो को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है ।
दूसरी घटना
छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में ट्रेन से एक कार टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार चालक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को जीआरपी और RPF की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टर ने घायल युवक को अनुपपुर के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद 130 घंटों तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। वहीं रेलवे फाटक के बंद होने के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइने लग गई। हादसा पेण्ड्रारोड अनूपपुर रेलवे के जैतहरी स्टेशन के पास हुआ। बता दें कि बीती रात अनूपपुर की ओर से आ रही एक कार विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस से टकरा गई। टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
21 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines