धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक बच्चे की जान चली गई। मामला लेबड-मानपुर हाईवे का है 0 पॉइंट पर सोमवार शाम के समय चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी गुमटी सहित एक ठेले को टक्कर मारते हुए खेत में जाकर पलट गया।
इस दुर्घटना के दौरान चार पहिया वाहन की गति इतनी अधिक थी, कि हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई और कार सवार सहित ठेले पर मौजूद एक महिला को चोटें आई हैं। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही क्षेत्र से गुजर रहे पुलिसकर्मियों ने घायलों को देखा व अपने निजी वाहन से लेकर धार जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। इधर कार सवार चालक को उपचार के बाद घाटाबिल्लौद चौकी पुलिस टीम अपने साथ थाने पर लेकर गई है।
वहीं बच्चे के शव को PM के लिए भेजा गया है। अब पूरे मामले की जांच में पुलिस टीम जुट गई है। खेत में से कार को बाहर निकालने का काम पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। वहीं घायल महिला जो कि मासूम की मां भी है रो रोकर बुरा हाल है।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक जीजे-17 बीएच-0313 में एक युवक सहित दो युवतियां सवार थीं। ये लोग इंदौर से अपने घर थांदला की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। इस दौरान वाहन की गति अधिक होने के कारण अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा व कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे ठेले को टक्कर मारते हुए गुमटी से टकराकर खेत में जाकर पलट गई।
भारी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाले लोग
घटना के दौरान महिला फल विक्रेता सीमा पति श्रवण व नैतिक पिता श्रवण को गंभीर चोट आई थी। वहीं कार में शिवम पिता विनोद, सोनू पिता संतोष व नैना पिता संतोष सवार थे। कार पलटने के कारण बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए तथा कार सवार लोगों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
इधर हादसे के बाद महिला, बच्चे को गंभीर स्थिति में धार निजी वाहन से पुलिसकर्मी लेकर आए थे, जहां पर जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने नैतिक को मृत घोषित किया। साथ ही महिला सीमा को भर्ती कर लिया गया हैं। कार सवार तीन लोगों को हल्की चोट आने के कारण उपचार दिया गया है।
स्कूल की छुटटी के कारण मां के साथ था बेटा
हादसे के दौरान बच्चें की मौत के कारण महिला सीमा का रो-रोकर बुराहाल है। घायल सीमा के अनुसार तीन बेटियों का एकलौता भाई नैतिक था, आज स्कूल में बड़े बच्चों की परीक्षा होने के चलते छुटटी होने के चलते ठेले की दुकान पर लेकर आ गई थी। ठेले के आसपास ही बेटा खेल रहा था, तभी अचानक तेजगति से कार आई व टक्कर मार दी।
अस्पताल में आकर मालुम हुआ कि नैतिक की मौत हो गई है। इधर पुलिस वाहन चालक को हिरासत में लेकर अपने साथ गई है। डॉक्टर शरद मिश्रा ने बताया बच्चे के शव का पीएम होगा। महिला घायल है उपचार जारी है।
संबंधित खबरें
देवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
10 mins agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 hr agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
5 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
23 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
23 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines