MP Road Accident : कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, मौके पर तीन युवकों की मौत
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। एक कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक महाराष्ट्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
घटना भैंसदेही के कुकुरु खामला पर्यटक स्थल के देड़पानी रोड की है, जहां महाराष्ट्र से भैंसदेही के पूर्णा मेले घूमने आए तीन युवक बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार मोटर साइकिल और कार की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर भैंसदेही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। सभी मृतक महाराष्ट्र में ही मजदूरी करते थे। फिलहाल भैंसदेही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: