Rewa Crime News: मध्य प्रदेश के रीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां के प्रसिद्ध चिरहुला हनुमान मंदिर के परिसर के बाहर दो कथावाचकों में जमकर मारपीट हो गई। लोग वीडियो के ऊपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। जजमान को कथा सुनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद ये लोग सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। किसी राहगीर ने लड़ाई का वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यह भी पढ़ें:नाबालिग भांजी के प्यार में पागल था मामा, नवंबर में थी शादी; बात न बनती देख दोनों ने उठाया ये खौफनाक कदम
वीडियो में दिख रहा है कि दोनों एक-दूसरे पर वार कर रहे हैं। दोनों को लड़ता देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद दोनों पुजारियों को अलग-अलग करवाया गया। इसके बाद ही विवाद शांत हुआ। बता दें कि मंगलवार को बड़ी संख्या में भक्त बजरंग बली के दर्शनों के लिए चिरहुला हनुमान मंदिर में आते हैं। माना जाता है कि यहां पर कथा सुनने से घर-परिवार में शांति रहती है। लेकिन एक जजमान की शांति के चक्कर में मंदिर में कुछ देर के लिए अशांति पैदा हो गई। हुआ यूं कि एक जजमान ने कथावाचक से कथा सुनाने की डिमांड की। कथावाचक ने ज्यादा पैसे मांगे।
पहले बहस फिर शुरू हुई लड़ाई
वहीं, दूसरे कथावाचक ने जजमान को टोका और कम पैसे में कथा सुनाने की पेशकश कर दी। जिसके बाद पहला कथावाचक आगबबूला हो गया। दोनों के बीच पहले बहस शुरू हुई, फिर बात गालीगलौज तक आ गई। इसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद लोगों ने दोनों को अलग-अलग किया। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उस पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को आगे शेयर भी किया जा रहा है। वहीं, MP पुलिस ने किसी ऐसे मामले की शिकायत से इन्कार किया है।
यह भी पढ़ें:‘रशियन लड़की मिलेगी, कमरा नंबर 105 में आओ’…होटल बुलाया फिर अफसर का अश्लील वीडियो बनाया
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
4 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines