हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार, कांग्रेस के जीतू पटवारी भड़के

MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026 की तीन सीटों के लिए बीजेपी ने नामांकन के आखिरी दिन तीसरा उम्मीदवार उतारकर मुकाबला बेहद रोचक बना दिया है. इस फैसले के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ और ‘विधायकों की चोरी का प्रयास’ बताया है. जानिए क्या है पूरा सियासी समीकरण.

विज्ञापन

MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नामांकन के आखिरी दिन यानी 8 जून को अपने तीसरे उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. बीजेपी के इस अप्रत्याशित कदम के बाद अब राज्य में राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होना अनिवार्य हो गया है. आगामी 18 जून को इन सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे और उसी दिन मतगणना भी होगी.

जीतू पटवारी का बड़ा आरोप- ‘यह विधायकों की चोरी का प्रयास’

बीजेपी द्वारा तीसरा कैंडिडेट मैदान में उतारे जाने के बाद कांग्रेस खेमे में हलचल बढ़ गई है और क्रॉस वोटिंग का डर सताने लगा है. इस पूरे घटनाक्रम पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पटवारी ने बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.

जीतू पटवारी ने कहा, “यह मध्य प्रदेश की जनता को समझने की जरूरत है. जब भारतीय जनता पार्टी ने अपने तीसरे उम्मीदवार की घोषणा की, तो इसके पीछे बहुत बड़ा मंथन हुआ है. दिल्ली से परमिशन ली गई और पूरा केंद्रीय नेतृत्व इसमें शामिल हुआ. इसका सीधा मतलब यह है कि यह लोकतंत्र की बार-बार हत्या करने जैसा अपराध है. तीसरी सीट पर तीसरा उम्मीदवार उतारने का मतलब है—तीसरी बार विधायकों की चोरी का प्रयास करना.”

विज्ञापन

तीसरी सीट पर फंसा पेंच, गणित कांग्रेस के पक्ष में

राजनीतिक समीक्षकों के मुताबिक, मध्य प्रदेश राज्यसभा की तीसरी सीट पर मुकाबला अब बेहद दिलचस्प और रोचक हो गया है. हालांकि, संख्या बल और गणितीय समीकरणों के लिहाज से यह सीट कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रही है, लेकिन बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार के आने से कांग्रेस के अंदर क्रॉस वोटिंग की चिंताएं बढ़ गई हैं. अब देखना होगा कि 18 जून को होने वाले मतदान में ऊंट किस करवट बैठता है और क्या कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट रख पाती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola