हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

एल मुरुगन के इस्तीफे से खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

पूर्व केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव होगा. निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान समाप्त होने के बाद उसी शाम मतगणना की जाएगी.

विज्ञापन
एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को मतदान होगा. (Image- ANI)

पूर्व केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव होगा. निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. इस चुनाव के जरिए मध्य प्रदेश से राज्यसभा में एक नए सदस्य का चयन किया जाएगा. एल मुरुगन ने 14 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. वह केंद्र सरकार में संसदीय कार्य और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री के पद पर थे. उनका राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक था. हालांकि, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्होंने दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई.

तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करना चाहते हैं मुरुगन

एल मुरुगन ने इस्तीफा देते समय कहा था कि वह तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहते हैं. इसी वजह से उन्होंने केंद्रीय मंत्रिपरिषद और राज्यसभा से इस्तीफा देने का फैसला किया. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर अब उपचुनाव कराया जाएगा. मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार की जीत आसान हो सकती है.

12 नवंबर को मतदान और उसी दिन मतगणना

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मध्य प्रदेश की खाली राज्यसभा सीट के लिए 12 नवंबर को उपचुनाव होगा. तय प्रक्रिया के अनुसार, मतदान पूरा होने के बाद उसी शाम मतगणना की जाएगी. इसके बाद चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. राज्यसभा सदस्यों का चुनाव सीधे जनता नहीं करती, बल्कि संबंधित राज्यों की विधानसभा के सदस्य मतदान के जरिए उन्हें चुनते हैं. इसलिए मध्य प्रदेश की इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में राज्य के विधायक मतदान करेंगे. अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि बीजेपी इस सीट से किस उम्मीदवार को मैदान में उतारती है और उपचुनाव में कौन जीत हासिल करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola