MP rajgarh Man On Pet Dog Death Arranges Funeral: मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक पालतू कुत्ते की मौत के बाद उसके मालिक ने न सिर्फ उसका अंतिम संस्कार किया, बल्कि अपना सिर भी मुंडवाया और तेरहवीं भी की। इस तेरहवीं में 1,000 लोगों ने भोजन भी किया है। इस कुत्ते की इस तेरहवीं चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। इस घटना ने पालतू जानवर के प्रति इंसानी प्रेम और समर्पण की एक खास मिसाल पेश की है।
इलाज के लिए कुत्ते को ले गए भोपाल
ये मामला राजगढ़ के सारंगपुर के सुल्तानिया गांव का है। सुल्तानिया गांव के रहने वाले जीवन नागर का पालतू कुत्ता कुछ दिनों पहले बीमार हुआ था। उसके इलाज के लिए जीवन नागर सबसे पहले सारंगपुर गए, उसके बाद उसे भोपाल लेकर गए। यहां के पशु चिकित्सालय में उन्होंने अपने कुत्ते का इलाज करवाया। इलाज के दौरान कुत्ते की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ में मोनालिसा, हर्षा, IIT बाबा पर भड़के बाबा बागेश्वर; बोले- रील विषय नहीं आस्था का विषय है
तेरहवीं में 1000 से ज्यादा लोगों ने किया भोजन
कुत्ते की मौत के बाद जीवन नागर ने उसके शव को गांव लाकर उसे दफनाया। इसके बाद उज्जैन के क्षिप्रा किनारे उसका दशाकर्म किया। वहीं सोमवार को उन्होंने उसकी तेरहवीं का कार्यक्रम किया, जिसमें 1 हजार से ज्यादा लोगों ने भोजन किया। कुत्ते के मालिक ने बताया कि उन्होंने जर्मन शेफर्ड प्रजाति का यह कुत्ता साल 2018 में भोपाल से खरीदा था। उनका कुत्ता 10 जनवरी को ठंड के कारण बीमार हो गया। इसकी वजह से उसके प्लेटलेट घट गए और उसकी मौत हो गई।
जीवन नागर ने कहा कि उन्होंने अपने बीमार कुत्ते की देखभाल के लिए हर संभव प्रयास किया। लेकिन जब इसके बाद भी कुत्ते की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो वह उसे लेकर भोपाल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines