MP Politics: सागर जिले में गरीबों के मकान गिराए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। यह मकान सुरखी विधानसभा क्षेत्र में गिराए गए हैं जो शिवराज सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का क्षेत्र है। इस मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर शिवराज सरकार पर निशाना साधा। जिस पर सिंधिया समर्थक मंत्री ने पलटवार किया है।
प्रियंका ने शिवराज सरकार को घेरा
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मध्य प्रदेश में दलितों पर भाजपा सरकार का अत्याचार चरम पर है। सागर जिले में 10 दलित परिवारों के घर ढहा दिये गए। जो परिवार मजदूरी करने गए थे, बिना कोई सूचना दिए उनकी सारी गृहस्थी तहस-नहस कर दी। पीएम आवास योजना के तहत बने घर भी ढहा दिए।’
‘सत्ता के अहंकार में भाजपा यह भूल गई है कि सरकार का काम लोगों को उजाड़ना नहीं, बल्कि बसाना है। दलितों, आदिवासियों और गरीबों पर अत्याचार करने वाली भाजपा सरकार को मध्य प्रदेश की जनता सबक सिखाएगी।’ बता दें कि अब तक इस मामले में कांग्रेस और बीजेपी के प्रदेश स्तरीय नेता शामिल थे। लेकिन अब प्रियंका गांधी के बाद नेशनल लेवल के नेता भी सामने आ गए हैं। इससे पहले बीएसपी प्रमुख मायावती ने इस मामले में ट्वीट किया था।
सिंधिया समर्थक मंत्री ने किया पलटवार
वहीं इस मामले में जब ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से सवाल किया गया तो उन्होंने प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में आदिवासी वर्ग के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के लिए हर वर्ग के लिए काम हो रहे हैं, पीएम आवास में मकान भी बन रहे हैं भारतीय जनता पार्टी कहती नहीं है बल्कि करती है, लेकिन कांग्रेस सिर्फ लोगों को गुमराह करती है लोगों को बरगलाने का काम करती है।’
प्रियंका गांधी का स्वागत है
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ‘कांग्रेस वाली बात ही प्रियंका गांधी जी कह रही हैं जबकि प्रियंका गांधी के ग्वालियर आगमन को लेकर बोले उनको ग्वालियर आना ही चाहिए चुनावी साल है, उनको भी मालूम चल गया है। मेहमानों का सम्मान होता है और अच्छे से विदाई भी की जाती है। प्रियंका जी का अच्छे से स्वागत होगा अभिनंदन होगा और अच्छे से विदाई भी होगी।’
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
6 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
6 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines