MP Politics: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ के बीच जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है। कमलनाथ हर दिन सीएम शिवराज से एक सवाल पूछ रहे हैं। वहीं सीएम शिवराज भी लगातार पलटवार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी जमकर सियासी घमासान देखा जा रहा है। जिस पर सीएम शिवराज ने चुटकी ली है।
अरुण यादव ने दिया था सबसे पहले बयान
दरअसल, कांग्रेस के दिग्गज नेता अरुण यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, यह तो चुनाव के बाद तय होगा। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी अरुण यादव के सुर में सुर मिलाए हैं। दोनों नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव जीतने के बाद तय होगा, यह फैसला आलाकमान और विधायक दल में होता है।
और पढ़िए –MP में कौन होगा कांग्रेस का CM चेहरा, अरुण यादव बोले-इसका फैसला…
सीएम शिवराज ने ली चुटकी
वहीं कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर जारी सियासी घमासान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और कमलनाथ पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि ‘सूत ना कपास, जुलाहों में लट्ठम-लट्ठा…कांग्रेस ने पहले हाथ जोड़ो अभियान चलाया, अब कमलनाथ से पीछा छुड़ाओ अभियान चल रहा है। कांग्रेस के एक के बाद एक नेता आगे आ रहे हैं। कमलनाथ जी स्वयंभू मुख्यमंत्री हो रहे हैं।’
कांग्रेस और कमलनाथ जी वोट लेने के लिए झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते हैं। मैं अब तक 10 सवाल पूछ चुका हूं पर उन्होंने एक का भी जवाब नहीं दिया। कमलनाथ जी आपने किसानों के लिए नई सामाजिक सुरक्षा पेंशन शुरू कर ₹1000 देने का वादा किया था। किसको पेंशन मिली? आपने जनता को धोखा दिया है।
और पढ़िए –Union Budget 2023: CM शिवराज ने बजट पर कही बड़ी बात, PM मोदी को दिया धन्यवाद
कमलनाथ ने भी दिया था बयान
वहीं मुख्यमंत्री पद के लेकर जारी सियासी घमासान पर कल पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। कमलनाथ से चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सवाल किया गया तो कमलनाथ ने जवाब देते हुए कहा कि ‘ मैं किसी चेहरे या पद की खोज में नहीं हूं, मैंने पहले भी कहा है फिर कह रहा हूं कि मैंने जीवन में काफी कुछ प्राप्त कर लिया है, अब मैं केवल मध्य प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखना चाहता हूं, यह मेरा लक्ष्य हैं।’
पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का यह बयान 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है। क्योंकि कमलनाथ को कांग्रेस की तरफ से 2023 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने नए साल पर जो पोस्टर लगाए थे, उसमें कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताया गया था। जबकि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वह ही सभी फैसले ले रहे हैं। ऐसे में खुद को किसी पद की इच्छा न बताकर कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है।.
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
7 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
7 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
8 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
13 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines