MP Politics: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का सियासी रंग चढ़ना शुरू हो गया है। जैसे-जैसे केंद्रीय नेताओं के दौरे बढ़ते जा रहे हैं। वैसे-वैसे सियासी सरगर्मियां भी बढ़ने लगी हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 जुलाई को ग्वालियर में बड़ी सभा करने वाली हैं। जिस पर बीजेपी नेता भी एक्टिव हो गए हैं। ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उनके आने से क्रांति नहीं आएगी
इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर मे 21 जुलाई को कांग्रेस नेता प्रियंका गाधी के दौरे को लेकर कहा कि ‘प्रियंका गांधी आज तो कांग्रेस में आई नहीं है जो एकदम क्रांति आ जाएगी, वह तो कांग्रेस में पहले भी थी। जितने भी चुनाव हुए तब चुनावों में काम करती रही हैं, लेकिन उनके दौरों से पहले भी जो हश्र हुआ वैसा ही हश्र होता रहेगा और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी’
सीएम शिवराज संवेदनशील
वहीं एमपी में आदिवासी कांग्रेस विधायकों की राज्यपाल से हुई की मुलाकात पर मंत्री तोमर ने कहा कि ‘यह सब कांग्रेस का पॉलिटिकल इवेंट है, जो घटना सीधी में हुई वह निश्चित रूप से सबके मन को दुखी करने वाली हैं और मैं समझता हूं मुख्यमंत्री ने जिस संवेदनशीलता का परिचय दिया, उसकी निश्चित रूप से प्रशंसा होनी चाहिए, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आदिवासियों के जीवन स्तर में बदलाव आए इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है।’
इसके अलावा पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में हो रही हिंसा पर नरेंद्र सिंह तोमर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ‘बंगाल में अराजकता का राज है बंगाल सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। जब भी पश्चिम बंगाल में चुनाव होता है तो वहां हिंसा होना तो स्वाभाविक है, लेकिन हिंसा अब हत्या तक पहुंचती है यह बहुंत चिता जनक स्थिति है, यह निंदनीय है। इस मामले में केंद्र सरकार के संज्ञान में जो चीजें हैं गृहमंत्री से बातचीत चल रही है।
ग्वालियर से कर्ण मिश्रा की रिपोर्ट
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines