हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्वालियर-चंबल में क्या होगी ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका, नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
jyotiraditya scindia narendra tomar

MP Politics: मध्य प्रदेश में बीजेपी चुनावी तैयारियों में जुटी है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति की जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि अभी और नेताओं को भी कुछ बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी चर्चा में चल रहा है। जिस पर नरेंद्र सिंह तोमर ने बड़ा बयान दिया है।

उनकी पूरी भूमिका रहेगी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया की क्या भूमिका रहेगी। इस पर जब नरेंद्र सिंह तोमर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘सिंधिया जी पार्टी के नेता हैं उनकी पूरी भूमिका रहेगी। बीजेपी में सबकी भूमिका केंद्रीय नेतृत्व तय करता है। लेकिन इस बार इस बार ग्वालियर चंबल अंचल में अप्रत्याशित परिवर्तन होगा और बीजेपी अधिकांश सीटों पर चुनाव जीतेगी।’ माना जा रहा है कि नरेंद्र सिंह तोमर के बाद बीजेपी अब ज्योतिरादित्य सिंधिया को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है।

प्रियंका गांधी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा

वहीं 21 जुलाई को होने वाले प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे पर भी नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘प्रियंका गांधी कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं वो नई नहीं है।ये पहले भी कांग्रेस में कार्यकर्ता थी, जब हम कांग्रेस को खत्म कर चुके है। वह पहले भी प्रचार कर चुकी हैं। प्रियंका गांधी के आगमन से कुछ भी नहीं होने वाला है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से स्पष्ट बहुमत लेकर बनेगी।’

विज्ञापन

इसके अलावा बेंगलुरू में विपक्षियों की बैठक पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षियों का जो गठबंधन है ये ठगबंधन है, जनता को गुमराह करने वाला ठगबंधन है। जिस गठबंधन का कोई उद्देश नहीं होता है कोई मुद्दा नहीं होता है, ये वो ही गठबंधन है। ये सभी मोदी जी की लोकप्रियता से घबराकर एक डाल पर बैठने की कोशिश कर रहे हैं। जो डाल चुनाव आते-आते गिर जाएगी।’ बता दें कि पटना के बाद अब बेंगलुरू में विपक्षी पार्टियों की बैठक हो रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola