MP Politics: मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में कल सोशल मीडिया पर अफवाहों का जमकर दौर चला। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर जमकर चली। हालांकि प्रहलाद पटेल ने खुद इन बातों का खंडन किया। वहीं शिवराज सरकार में मंत्री कमल पटेल ने भी इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।
शिव-वीडी के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव
दरअसल, आगर-मालवा जिले के दौरे पर पहुंचे कृषि मंत्री कमल पटेल से जब प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ‘प्रदेश में शीर्ष नेतृत्व बदलने की खबरें केवल अफवाहें हैं, अफवाहों पर विश्वास मत कीजिये, आगामी चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। जिसमें बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगी।’
कमल पटेल के बयानों के आधार पर फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की खबरों का खंडन होता दिख रहा है। लेकिन इस मामले को लेकर प्रदेश के सियासी गलियारों में कल चर्चाओं का बाजार जरूर गर्म रहा। बता दें कि कई नेताओं ने कल प्रहलाद पटेल को बधाई भी दी थी।
कांग्रेस पर साधा निशाना
इस दौरान कमल पटेल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘दिग्विजय सिंह कमलनाथ और कांग्रेस हमेशा हिदुत्व विरोधी और देश विरोधी रहे हैं, दिग्विजय सिंह को पहले अपने गिरहबान में झांकना चाहिए, तुम देशभक्तों को देशद्रोही कह रहे हो, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और अलगाववाद की जननी कांग्रेस है, दिग्विजय सिंह जहां-जहां जाएंगे वहां कांग्रेस का सफाया होगा।’
वहीं नए संसद भवन के उद्घाटन में विपक्षी पार्टियों के विरोध पर मंत्री कमल पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा भवन का उद्घाटन हुआ तब सोनिया गांधी और राहुल मुख्य अतिथि बने थे, जबकि ये कुछ नहीं थे केवल सांसद थे, जबकि प्रधानमंत्री जी जो देश का गौरव है वो संसद भवन का लोकार्पण करते है तो इन्हें तकलीफ है।’ बता दें कि मंत्री कमल पटेल आगर-मालवा जिले के दौरे पर थे। जहां उन्होंने प्रसिद्ध नलखेड़ा देवी मंदिर में पूजा अर्चना भी की थी।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
19 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines