MP politics: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस लगातार तैयारियों में जुटी है, कमलनाथ खुद प्रदेश के हर जिले का दौरा कर रहे हैं, ताकि वहां की मजबूती और कमजोरियों को पहचाना जा सके, वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने टिकट वितरण का फार्मूला भी लगभग तय कर लिया है, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी बड़ा बयान दिया है।
और पढ़िए –Viral Video: ऑडी कार ने कुचला सिक्योरिटी गार्ड, जांच हुई तो निकला कुछ अलग ही मामला, उड़ जाएंगे होश
स्थानीय नेता को मिलना चाहिए टिकट: कमलनाथ
पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के फॉर्मूले पर बड़ा बयान दिया है, कमलनाथ ने स्थानीय नेताओं को टिकट दिए जाने का समर्थन किया है। कमलनाथ का कहना है कि ‘टिकट के दावेदार स्थानीय हो यह बहुत बड़ी मांग, इससे मैं भी सहमत हूं, क्योंकि टिकट का दावेदार वहां का स्थानीय होना चाहिए, चुनाव लड़ने के लिए नेता तबादला लेकर न आएं। क्योंकि स्थानीय नेताओं को समर्थन भी मिलता है।’
विधायक खुद अपना सर्वे कराएं
कमलनाथ ने कहा कि ‘स्थानीय राजनीति में स्थानीय नेता ही जरूरी है मैं इससे सहमत हूँ, इसलिए मैंने सभी विधायकों से कहा है कि वह अपना सर्वे खुद करें। बहुत सारे लोग सर्वे के नाम पर पैसे वसूल रहे हैं, फिलहाल ऐसा कोई सर्वे नहीं हो रहा है, सर्वे के नाम पर पैसे मांगने वाले लोगों से सावधान रहें। कमलनाथ ने सर्वे को लेकर कहा कि ‘भारत जोड़ों यात्रा में भी मैंने सामान्य लोगों से विधायकों की स्थिति जानी है, सर्वे हमेशा होता है, लेकिन सर्वे सिर्फ इशारा होता है उसमें सभी बातें सामने नहीं आती है।’
और पढ़िए –बिल्डर और कंपनी पर मुकदमा दर्ज, लिफ्ट हटाते समय 25वीं मंजिल से गिरकर हुई थी इंजीनियर की मौत
कमजोर सीटों पर पहले दिए जा सकते हैं टिकट
वहीं इस बार प्रदेश में इस बात की चर्चा भी तेज है कि कांग्रेस जिन सीटों पर कमजोर है, यानि जहां कांग्रेस को पिछले 5 से 6 चुनावों से हार मिल रही है, उन सीटों पर चुनाव से पहले ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने की तैयारी चल रही है। जिस पर कमलनाथ का कहना है कि पार्टी में इस बात को लेकर चर्चा चल रही है।
वहीं जब उनसे पूछा गया कि बीजेपी के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं, इस बात की चर्चा भी सियासी गलियारों में चल रही है, इस पर कमलनाथ ने कहा कि ‘मैं किसी को कांग्रेस में आने का प्रलोभन नहीं देता। बहुत सारे बीजेपी के नेता बात करते हैं, वो बताते है बीजेपी मैं वो दुखी हैं, जबकि अभी और भी बहुत नेता अभी दुखी होंगे।’
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
19 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
23 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
23 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines