MP Politics: विपिन श्रीवास्तव। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी ने आज कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर मंच पर मौजूद सभी नेता हैरान रह गए। इमरती देवी ने सिंधिया को मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया। खास बात यह है जब उनसे मीडिया ने इसको लेकर सवाल किया तो उन्होंने बड़ा बयान दिया है।
यह है पूरा मामला
दरअसल, ग्वालियर में आयोजित होने वाले अंबेडकर महाकुंभ के लिए बीजेपी की तरफ से बैठक का आयोजन किया था, जिसमें सरकार और संगठन के कई नेता शामिल हुए थे। इसी दौरान इमरती देवी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री कहरकर संबोधित किया। जिसे सुनकर मंच पर बैठे सिंधिया, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री भारत सिंह कुशवाह, संभाग के प्रभारी जीतू जिराती सहित कई नेता हैरान रह गए।
‘भगवान की कृपा है जो निकल जाए, बो हो जाए’
इमरती देवी ने सिंधिया को मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया था, इसको लेकर जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि ‘भगवान की कृपा है जो निकल जाए, बो हो जाए, बजरंग बली की कृपा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हमारा वरिष्ठ नेतृत्व और बड़े नेता बैठे हैं जैसी उनकी सलाह होगी वैसे हम उनके साथ हैं।’ जिसके बाद से ही उनका यह बयान प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है।
सिंधिया की कट्टर समर्थक हैं इमरती देवी
ग्वालियर में बीजेपी की संभागीय बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में इमरती देवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हमारे मुख्यमंत्री हमारे नेता श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, हालांकि इन दोनों वाक्यों के बीच में इमरती देवी एक बार सिंधिया की ओर देखकर मुस्कुराईं और फिर आगे बोलती चली गईं। बता दें कि इमरती देवी राज्य में दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री हैं, जो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक मानी जाती है। वर्तमान ने कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष हैं।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines