MP Politics: मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने पैरालाइसिस अटैक की खबरों गलत बताया है, उनका कहना है कि लगातार 20 से 22 दिन से वह दौरे कर रहे थे। इस दौरान बीती रात में भी ठीक से सो नहीं पाया, जिसके चलते थकान महसूस हुई। अपने चिकित्सकों से राय ली, उन्होंने कहा कि नींद ना आने से आपके शरीर में यह दिक्कत आ रही है। आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
मुझे कोई राजनीतिक तनाव भी नहीं है
गोविंद सिंह ने बताया कि ‘डॉक्टर्स ने मुझे कम से कम एक सप्ताह तक टोटली रेस्ट लेने के लिए कहा था, ऐसे में जीवन में पहली बार तीन दिन मैंने अपना फोन भी बंद रखा था। लेकिन शायद किसी हितैषी ने इस तरह की अफवाहें फैला दी कि डॉ साहब गिर पड़े हैं, उन्हें पक्षाघात हुआ है। मैं ऐसे हितेषी को धन्यवाद देता हूं कि वह ऐसे ही अफवाएं फैलाते रहें और मेरी उम्र बढ़ती रहे, मुझे किसी भी प्रकार का कोई राजनीतिक तनाव भी नहीं है।’
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ‘मैंने ग्वालियर में डॉक्टर अयंगर को पूरा चेकअप करवाया था मेरी एमआरआई रिपोर्ट भी अच्छी आई है मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं नॉर्मल हूं। डॉक्टर ने आराम करने के लिए कहा है, लेकिन मेरे क्षेत्र लहार में कार्यक्रम है इसलिए वहां शामिल होने जा रहा हूं। हिंदुस्तान में तमाम षड्यंत्रकारी लोग हैं कुछ लोगों को इसकी ट्रेनिंग भी मिलती है, उनका काम है तो वह ऐसी अफवाएं फैलाते हैं मुझे इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है।’
सिंधिया को दिया धन्यवाद
गोविंद सिंह ने बताया कि पैरालिसिस अटैक की खबर फैलने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी उन्हें फोन आया था। सिंधिया ने मेरे अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर फोन किया था, उन्होंने इस बात की चिंता भी जाहिर भी की, जबकि मुझे सलाह भी दी कि वह दिल्ली आ जाएं ताकि बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने मेरे जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। इसके लिए उनका धन्यवाद।’
ग्वालियर से कर्ण मिश्रा की रिपोर्ट
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
7 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines