MP Politics: मध्य प्रदेश में बीजेपी के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस में जाने का पूरा मन बना लिया है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। खास बात यह है कि बीजेपी नेताओं को भी उन्होंने दो टूक अपना मन बता दिया है।
अब कांग्रेस के साथ जाना चाहता हूं
बीती रात देवास जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज रजानी ने दीपक जोशी से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने कहा कि ‘अब मैं कांग्रेस के साथ जाना चाहता हूं, कमलनाथ ने उनके परिवार को प्रतिष्ठित किया है। बीजेपी के साथ अब सब खत्म हो चुका है। इसलिए अब वह कांग्रेस में शामिल होंगे।’ बता दें कि दीपक जोशी देवास कांग्रेस अध्यक्ष मनोज रजानी के साथ नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने यह बयान दिया।
बताया जा रहा है कि 6 मई को दीपक जोशी अपने समर्थकों के साथ भोपाल पहुंचकर कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस में शामिल होंगे। इस दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।
बीजेपी मनाने में जुटी
बताया जा रहा है कि भले ही दीपक जोशी ने कांग्रेस में जाने का मन बना लिया है। लेकिन बीजेपी अभी भी उन्हें मनाने में जुटी है। वरिष्ठ बीजेपी नेता रघुनंदन शर्मा ने कहा कि ‘कोई भी चूक हुई हो तो उसमें हम सुधार करेंगे इसके लिए मैं व्यक्तिगत प्रयास करूंगा। निर्णय इस तरीके से लेना कि स्वर्गीय जोशी के मन को बिलकुल भी ठेस न पहुंचे स्वर्गीय कैलाश जोशी के सम्मान में भाजपा हमेशा से प्रतिबद्ध है और रहेगी। परिवार में जो भूल चुक हुई है उसे सुधार करना चाहिए, ना कि परिवार से दूर जाना चाहिए। मुझे विश्वास है आप मेरे आग्रह पर पुनर्विचार करेंगे। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व भी उनसे बातचीत कर सकता है।
संगठन के साथ हुई बैठक
वहीं पूर्व मंत्री दीपक जोशी देर रात चर्चा के लिए इंदौर के बीजेपी कार्यालय पहुंचे जहां बंद कमरे में उनकी चर्चा हुई। हांलाकि इस दौरान मीडिया को दूर रखा गया जब दीपक जोशी बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया से कोई चर्चा नहीं की ओर कार में बैठकर सीधे देवास के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि इंदौर में वरिष्ट नेताओं से उनकी मुलाकात हुई है। लेकिन क्या बात हुई है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।
गोविंद सिंह ने साधा निशाना
वहीं दीपक जोशी को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी में सरकार और संगठन में बैठे लोग ही दीपक जोशी को सम्मान के साथ जीने के लिए प्रेरित कर रहे है, बीजेपी के ही लोगों ने ही दीपक जोशी को कांग्रेस में जाने के लिए प्रेरित किया है। ये सब वरिष्ठ नेताओं का दिखावा है, जो वरिष्ठ नेता है वो दीपक जोशी को समझाने वाले कौन हैं, ऐसे तो नाराज नेताओं की लिस्ट बीजेपी में लगी हुई है, वरिष्ठ नेता खुद ही नाराज बैठे है।’
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
13 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
16 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
16 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines