MP Politics: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में राजनीतिक हलचल तेज हैं। कभी बीजेपी के दिग्गज नेता रहे दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं, लेकिन उनके बेटे जयवर्धन जोशी को लेकर अभी तक संस्पेस बरकरार था। आज जयवर्धन जोशी ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की है।
बीजेपी में ही रहूंगा
दीपक जोशी के बेटे ने जयवर्धन सिंह जोशी से मुलाकात के बाद कहा कि वह बीजेपी में थे और बीजेपी में ही रहेंगे। भले ही उनके पिता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, लेकिन उनके इस फैसले से पिता और बेटे के रिश्ते में किसी प्रकार की तल्खी नहीं आएगी। मैं पार्टी को और मजबूत करने पर काम करूंगा।’
पिता ने कभी कांग्रेस ज्वाइन करने के लिए नहीं कहा
खास बात यह है कि जयवर्धन जोशी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य भी हैं। लेकिन जब दीपक जोशी बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में गए तो उनको लेकर तरह-तरह के कयास लग रहे थे, लेकिन वीडी शर्मा से मुलाकात के बाद जयवर्धन का रुख स्पष्ट हो चुका है। जयवर्धन ने कहा कि वह वीडी शर्मा का आशीर्वाद लेने के लिए आए थे, उन्हें बीजेपी में ही अच्छा लगता है, इसलिए वह बीजेपी को ही मजबूत करने का काम करेंगे। जयवर्धन जोशी ने कहा कि भले ही उनके पिता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने मुझे कभी कांग्रेस में शामिल होने के लिए कभी नहीं कहा।
पिता कांग्रेस में बेटा बीजेपी में
जयवर्धन जोशी के बयान से यह स्पष्ट हो चुका है कि वह बीजेपी में ही रहेंगे। ऐसे में अब पिता दीपक जोशी जहां कांग्रेस में हैं, वहीं बेटे जयवर्धन जोशी बीजेपी में रहेंगे। बता दें कि 6 मई को दीपक जोशी ने पीसीसी चीफ कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
संबंधित खबरें
मध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
3 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
20 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines