MP Politics: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेता जुटे हैं। लेकिन चुनावी साल में अगर मंच पर विरोधियों पार्टियों के नेता एक साथ नजर आए तो चर्चाओं का बाजार तो गर्म हो ही जाता है। मध्य प्रदेश में भी एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। जहां नरोत्तम मिश्रा के साथ कांग्रेस के विधायक ने मंच साझा करते हुए उनकी जमकर तारीफ भी की है।
क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में मिले दिग्गज
हालांकि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की वजह क्षत्रिय समाज की तरफ से महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित किया गया कार्यक्रम था। नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में बनी क्षत्रिए धर्मशाला का उद्घाटन किया। जिसमें उनके साथ सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह भी शामिल हुए इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की। जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि यह कार्यक्रम सामाजिक था।
विकास के लिए सब एक हैं
कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह की उपस्थिति पर खुशी जताते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भले ही हमारी पार्टी के झंडे अलग-अलग हो। लेकिन जब विकास की बात आती है तो सबको एक साथ होना चाहिए। हम सभी एक साथ ही है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस धर्मशाला के निर्माण जो खर्चा आएगा, वह शासन के नियमों के हिसाब से होगा।
कांग्रेस विधायक ने की नरोत्तम मिश्रा की तारीफ
वहीं इस दौरान कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने भी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस धर्मशाला के लिए वह समाज के लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहते हैं। जबकि उन्होंने अपनी विधायक निधि से भी पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है। हालांकि भले ही यह कार्यक्रम सामाजिक था। लेकिन जब दोनों नेता एक ही मंच पर नजर आए तो सियासी चर्चाएं होना आम बात होती है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines