MP Politics: मध्य प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक तरफ जहां राजनीतिक गलियारों में हलचल जारी है, तो दूसरी तरफ लोग अभी से इस बात का गणित लगाने लगे हैं कि 2023 में किसकी सरकार बनेगी, ऐसे में ज्योतिष और पंचांग का भी सहारा लिया जा रहा है। मध्य प्रदेश एक पंचांग में ऐसी भविष्यवाणी की गई है, जिससे कांग्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं, क्योंकि इस पंचांग में कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत छुपे हैं।
और पढ़िए –Rajasthan News: डीजीपी मिश्रा बोले- रेप के 42 प्रतिशत मामले होते हैं झूठे, जानें…
कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत
दरअसल, जबलपुर के पंडित बाबू लाल चतुर्वेदी के पंचांग के प्रकाशन में जो भविष्यवाणी की गई हैं उसे देखकर कांग्रेस खुश हैं। क्योंकि इस पंचांग में लिखा गया है कि ‘वर्ष प्रारंभ से उत्तरार्ध तक का समय मुख्यमंत्री के लिये संकटकारी है, इस दौरान सरकार में बड़े परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। जबकि सरकार में आपसी सामंजस्य की कमी भी हो सकती है। जबकि पंचांग में कांग्रेस के लिए सशक्त बताया गया है।’ कांग्रेस पंचांग की इस भविष्यवाणी से खुश नजर आ रही है।
इस मामले में कमलनाथ के मीडिया समन्वयक पीयूष बबेले ने ट्वीट कर लिखा कि ‘मध्य प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित पंडित बाबूलाल चतुर्वेदी, जबलपुर के नव वर्ष पंचांग में जो भविष्यवाणी की गई है। उसके मुताबिक है और कांग्रेस की सरकार बनना तय है। हिमाचल पर उनकी भविष्यवाणी पहले ही सच साबित हो चुकी है।’
वहीं बीजेपी इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधती नजर आ रही है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस भले ही कैलेंडर की भविष्यवाणी पर खुशी मना रही है, लेकिन बीजेपी 2023 के विधानसभा चुनाव में 200 पार का नारा पूरा करेगी और फिर चुनाव जीतेगी।
और पढ़िए –Noida में अवैध रूप से लाई गई शराब का जखीरा पकड़ा, कीमत उड़ा देगी आपके होश
2023 के लिए बीजेपी कांग्रेस में मेहनत जारी
बता दें कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस में मेहनत जारी है, दोनों ही पार्टियां अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। ताकि चुनाव तक किसी प्रकार का कोई मौका न छोड़ा जाए। कमलनाथ और सीएम शिवराज दोनों ही अभी से चुनाव के लिए पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
3 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
3 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines