MP Politics: कांग्रेस शिवराज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई है, जिस पर विपक्षी विधायकों ने सरकार पर जमकर निशाना साधा था, वहीं आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष को जवाब दिया, सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सरकार हमने नहीं गिराई थी, बल्कि यह सरकार अपने अहंकार के कारण गिरी थी।
सिंधिया से कहा था सड़क पर उतर जाओ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब कई जगह कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर के यहां दरवाजे में लात मारकर घुस जाते थे, इतना ही नहीं इस सरकार में तो अपने नेता सिंधिया जी को कहा था सड़क पर उतर जाओ, फिर आपके साथी हमारे साथ आ गए और चुनाव लड़कर जीत कर आए। हमारे साथ आए सभी कांग्रेस विधायकों ने भारी मतों से जीत हासिल करी। इसलिए यह सरकार हमने नहीं गिराई थी, यह सरकार तो अपने खुद के अहंकार की वजह से गिरी थी।’
बदला लेने की शुरुआत कांग्रेस ने कीः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘प्रदेश में बदला लेने की राजनीति की शुरुआत कांग्रेस ने की थी, कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश में हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं पर कई केस लादे गए। लेकिन अब हम रुकेंगे नहीं हमने भी कार्रवाई की है, हमने गुंडों और माफियाओं पर कार्रवाई की, ये अहंकार नहीं ये मन की तड़प है। क्योंकि प्रदेश में गुंडों और माफियाओं को कोई नहीं बचा सकता।’
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘निर्दोषों को हम छेड़ेंगे नहीं और दोषियों को हम छोड़ेंगे नहीं। हमने कभी खाली खजाने का रोना नहीं रोया, कांग्रेस सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को चौपट का काम किया, गुरु जी को आज सम्मान पूर्वक सैलरी मिल रही है, लेकिन जैसे ही प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई सभी व्यवस्थाएं पटरी पर आनी शुरू हो गई है, आज प्रदेश में एक लाख से ज्यादा भर्तियां की जा रही है।’ इस दौरान सीएम शिवराज के साथ उनके मंत्रियों ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
कमलनाथ गोविंद सिंह सदन में नहीं रहे मौजूद
बता दें कि मुख्यमंत्री जब भाषण दे रहे थे, तब सदन में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और पीसीसी चीफ कमलनाथ सदन में मौजूद नहीं थे, जिसका मुद्दा भी बीजेपी ने जमकर उठाया, शिवराज सरकार में वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि पहले तो कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस का सदन में नेता कौन है, इसलिए कांग्रेस को आज पहला काम यह करना चाहिए उसे अपना नेता चुन लेना चाहिए।’ बता दें कि सदन में कांग्रेस और बीजेपी विधायकों ने तीखी बहस जारी है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
6 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines