MP Politics: देश में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं में बयानबाजी तेज होती जा रही है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। जिस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया है।
जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है
सीएम शिवराज सुरजेवाला के बयान पर पलटवार करते हुए कहा ‘क्या श्राप देना आपकी मोहब्बत की दुकान है, जिस तरह से वह कह रहे हैं उससे तो यही है कि जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है, क्योंकि वह बीजेपी को वोट देने वालों को राक्षस बता रहे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है और यहां रहने वाली जनता मेरी भगवान है और हम जनता के पुजारी हैं। आप तो श्राप भी दे रहे हो। यानी खुद को भगवान मान रहे हो। क्या यह आपकी मोहब्बत की दुकान है।’
https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1690985837809541120?s=20
सुरजेवाला ने दिया था राक्षस वाला बयान
दरअसल, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल में एक सभा के दौरान कहा ‘जो लोग बीजेपी और जेजेपी को वोट देते हैं, वे राक्षस प्रवृति के हैं, इसलिए मैं महाभारत की भूमि से उन्हें श्राप देता हूं।’ बता दें कि सुरजेवाला बीजेपी और जेजेपी पर निशाना साध रहे थे तब उन्होंने यह बयान दिया।
एमपी के ऑब्जर्वर हैं सुरजेवाला
कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला को मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके इस बयान पर सबसे पहले पलटवार किया। ऐसे में आने वाले समय में दोनों पार्टियों के बीच बयानबाजी तेज हो सकती है।
ये भी देखें: मंत्री सारंग के निवास पर पहुंची अभिनेत्री महिमा चौधरी,जनता की समस्या को लेकर बात की
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
5 mins agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
10 mins agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
42 mins agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
6 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
23 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
23 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines