हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीएम शिवराज बोले-प्रियंका गांधी का यह झूठ सुनकर आश्चर्य होता है, जानिए किस लिए कही यह बात

विज्ञापन
cm shivraj target priyanka gandhi

MP Politics: ग्वालियर में प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा था कि शिवराज सरकार ने प्रदेश में तीन साल में सिर्फ 27 नौकरियां दी हैं। जिस पर सीएम शिवराज ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रियंका को झूठ नहीं बोलना चाहिए था। क्योंकि उनका झूठ सुनकर आर्श्चय होता है।

मध्य प्रदेश की बदल गई तस्वीर

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रियंका गांधी ने ग्वालियर में कई झूठ बोले हैं, वह तीन साल में 27 नौकरियों की बात कर रही हैं, लेकिन सच यह है कि पिछले एमपी में 1 साल में 55000 नौकरियां दी गई हैं। लेकिन अगर भर्तियां करो तो कांग्रेस को दिक्कत होती है ना करो तो कांग्रेस को दिक्कत होती है। क्योंकि हर काम में सवाल उठाना कांग्रेस का काम बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार की कई उपलब्धियां है। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, लाड़ली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना जैसी कई योजनाएं जारी हैं, जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। इस पर आप बात क्यों नहीं करते हैं।

विज्ञापन

कांग्रेसी पूछते हैं 18 सालों में क्या हुआ। लेकिन मैं बता दूं कि पहले सड़कें गड्ढों में तब्दील थी लेकिन आज बदली हुई तस्वीर दिखाई देती है। सिंचाई पीने के पानी बिजली तमाम कई सुविधाओं को बढ़ाने का काम सरकार ने किया। जिंदगी को बेहतर बनाने का प्रयास निरंतर जारी है। कांग्रेस ने तो योजनाओं को बंद कर दिया था। इसलिए प्रियंका गांधी को पहले यह पूछना चाहिए था।

प्रियंका के दौरे के बाद गर्माई सियासत

बता दें कि प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे के बाद सियासत गर्माई हुई है। जिससे बीजेपी और कांग्रेस के नेता आमने-सामने नजर आ रहे हैं। क्योंकि इस बार के चुनाव में ग्वालियर-चंबल सबसे अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola