MP Politics: शिवराज कैबिनेट की बैठक में मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू करने के फैसले पर मुहर लग गई है। जिस चुनावी साल में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है। नई शराब नीति के तहत अब शराब दुकानों पर बैठकर शराब नहीं पी जा सकेगी, इसके अलावा प्रदेश में कोई नई शराब दुकान भी नहीं खुलेगी। जबकि प्रदेश में सभी अहाते भी बंद किए जाएंगे।
और पढ़िए –Mexico Bus Accident: मैक्सिको में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटने से 17 लोगों की मौत
MP में कोई नई दुकान नहीं खुलेगी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘ नशा एक सामाजिक बुराई है इसलिए मैंने तय किया कि मध्यप्रदेश में कोई नई शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी। हमने ऐसी आबकारी नीति लाने का प्रयास किया जो शराब पीने को हतोत्साहित करे।नई नीति में अहातों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शैक्षणिक संस्थान के 100 मी. तक शराब की कोई दुकान नहीं होगी।’
नशा सामाजिक बुराई है
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘हमने फैसला किया है कि पहली बार शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर 6 माह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस कैंसल कर दिया जाएगा, दूसरी बार पकड़े जाने पर 2 वर्ष के लिए और तीसरी बार पकड़ाए जाने पर आजीवन वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। धार्मिक स्थलों के आसपास से शराब दुकान हटाई जाएगी।’ बता दें कि लंबे समय से मध्य प्रदेश में नई शराब नीति बनाए जाने की मांग चल रही थी, ऐसे में कल शिवराज कैबिनेट की बैठक में नई शराब नीति लागू कर दी गई है।
और पढ़िए –Turkey Earthquake: तुर्की में भूकंप के दो ताजा झटके, अमेरिका और UN बोला- अतिरिक्त मदद को हम तैयार
यह है नई शराब नीति
मध्य प्रदेश में जो नई शराब नीति लागू की गई है, उसके तहत अब शराब दुकानों पर बैठकर शराब नहीं पी जा सकेगी, इसके अलावा जितने भी अहाते हैं वह भी सब बंद किए जाएंगे। यानि शराब दुकानों पर शराब की बिक्री तो होगी। लेकिन दुकानों पर शराब पी नहीं जा सकेगी। इसके अलावा अब तक प्रदेश में जितनी शराब दुकाने हैं, केवल वही रहेगी, अब प्रदेश में कोई भी नई शराब दुकान नहीं खोली जाएगी। इसके अलावा धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं, गर्ल्स स्कूल, गर्ल्स कॉलेज से भी 100 मीटर के दायरे में शराब दुकानें संचालित नहीं होगी। बता दें कि मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती भी नई शराबनीति की मांग लंबे समय से कर रही थी।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
6 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
21 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines