MP Politics: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी हर मोर्चे पर पार्टी को मजबूत करने में जुटी है। एमपी में पार्टी लगातार संगठनात्मक जमावट कर रही है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव को एमपी का प्रभारी और सह प्रभारी बनाया गया था। जबकि अब मीडिया मैनेजमेंट के लिए बीजेपी ने तीन राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की तैनाती है। जो चुनाव तक एमपी में मीडिया का काम देखेंगे।
इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
बीजेपी ने जिन तीन राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। उनमें गौरव भाटिया, प्रेम शुक्ला और गुरुप्रकाश पासवान शामिल हैं। ये तीनों राष्ट्रीय प्रवक्ता विधानसभा चुनाव तक एमपी के मीडिया प्रभारी रहेंगे। जो चुनाव के आखिरी महीनों में भोपाल में हेडक्ववार्टर बनाकर रहेंगे।
हर मुद्दे पर होगी चर्चा
बताया जा रहा है कि बीजेपी के ये तीनों राष्ट्रीय प्रवक्ता हर दिन हर मुद्दों पर राज्य की मीडिया टीम से चर्चा करेंगे और आगे की प्लानिंग बनाएंगे। जिसमें पार्टी की बात को कैसे रखना है। इस पर सबसे ज्यादा चर्चा होगी। इसके अलावा ये तीनों नेता हर दिन मध्य प्रदेश के प्रवक्ताओं के साथ वर्चुअली मीटिंग भी करेंगे। जिसमें मध्य प्रदेश में कौन से मुद्दे बड़े हैं इन पर सबसे ज्यादा फोकस किया जाएगा। इसके अलावा कोई समस्या आती है तो उसे भी सुलझाने का काम किया जाएगा।
भोपाल में रहेंगे प्रवक्ता
फिलहाल ये तीनों प्रवक्ता वर्चुअली संवाद करेंगे। लेकिन चुनाव के आखिरी महीनों में सभी भोपाल में ही डेरा जमाएंगे। बताया जा रहा है कि बीजेपी इन तीनों को मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में तैनात करेगी। जिसमें गौरव भाटिया राजधानी भोपाल में बने हेडक्वार्टर में तैनात रहेंगे। जबकि गुरु प्रकाश पासवान ग्वालियर और प्रेम शुक्ला इंदौर में रहेंगे। इसके अलावा सागर, रीवा और जबलपुर शहर में भी एक-एक प्रवक्ता तैनात किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines