MP Politics: मध्य प्रदेश में बीजेपी के दिग्गज नेता दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। लेकिन इस बीच कई और नेता भी पार्टी में एक्टिव हो गए हैं। जिनमें भंवर सिंह शेखावत और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा का नाम भी शामिल हैं।
शेखावत ने सीएम मिलने मांगा समय
बीजेपी के पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही सीएम शिवराज से मुलाकात कर सकते हैं। क्योंकि उन्होंने अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
टिकटन नहीं मिला तो छोड़ दूंगा पार्टी
हालांकि भंवर सिंह शेखावत ने दीपक जोशी की तरह कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से इनकारा किया है। उनका कहना है कि मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने का समय मांगा है। लेकिन अगर मुझे टिकट नहीं मिला तो पार्टी छोड़ दूंगा, भंवर सिंह शेखावत का कहना है कि शिवराज सरकार में मंत्री और बीजेपी विधायक राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव से जनता नाराज है, इस बार दत्तीगांव चुनाव नहीं जीत पाएंगे। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद निवेदन करूंगा कि पार्टी मुझे बदनावर से नहीं तो किसी भी हारी हुई सीट टिकट दे।
बदनावर से विधायक रह चुके हैं शेखावत
दरअसल, भंवर सिंह शेखावत धार जिले की बदनावर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राज्यवर्धन सिंह को हराया था। लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें राज्यवर्धन सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
बाद में जब ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए तो राज्यवर्धन सिंह भी विधायकी से इस्तीफा देकर बीजेपी में आ गए और उपचुनाव में बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरे और जीत हासिल की। जिसके बाद से ही यहां चुनाव के लिए दोनों नेता टिकट मांग रहे हैं।
अनूप मिश्रा भी भोपाल में एक्टिव
खास बात यह मालवा निमाड़ के अलावा ग्वालियर चंबल में भी बीजेपी के नेता एक्टिव हो रहे हैं। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा भी इस बार टिकट की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह 8 अप्रैल को भोपाल आएंगे, जहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। अनूप मिश्रा ने भी इस बार हर हाल में चुनाव लड़ने की बात कही है।
संबंधित खबरें
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 मौतें
17 mins ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
5 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
7 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
8 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
13 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
16 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
17 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
18 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
19 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines