MP Politics: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव है, ऐसे में राजनीतिक दल जातिगत समीकरणों को देखते हुए भी लगातार अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सेन आयोग बनाने की घोषणा की है, जिस पर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है।
सेन आयोग बनाने की घोषणा
दरअसल, सेन महाराज की जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम में कमलनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ‘मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सेन आयोग का गठन किया जाएगा। इसके अलावा सेन महाराज की जन्मस्थली बांधवगढ़ में एक भव्य स्मारक भी बनाया जाएगा। कमलनाथ ने कहा कि सेन समाज के लोगों को ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं, सरकार बनते ही इस पर काम शुरू होगा।’ कमलनाथ की इस घोषणा के बाद प्रदेश में सियासत भी जमकर हो रही है।
नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना
कमलनाथ की भोजपुरी समाज और सेन समाज की घोषणा पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘कमलनाथ कुछ भी बोल सकते हैं, क्योंकि ये जानते हैं कि उनकी सरकार आना नहीं है। लेना देना कुछ नहीं है बस सिर्फ जनता में भ्रम पैदा करना है, छलावा पैदा करना है, लेकिन पिछली बार की तरह जनता अब इनकी बातों में नहीं आने वाली है।’
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘कांग्रेस जो घोषणा पत्र जारी करने वाली है वह कागजी पुलिंदा है, बस री-प्रिंट होने वाला है तारीखें चेंज होने वाली है बाकी सब पुराना। इससे ज्यादा कुछ नहीं होने वाला है।’ नरोत्तम मिश्रा के इस बायन के बाद मामला गर्माता नजर आ रहा है।
चुनावी साल में जमकर हो रही घोषणाएं
दरअसल, मध्य प्रदेश में चुनावी साल में जमकर घोषणाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कल अंबेडकर महाकुंभ में अलग-अलग जातियों के बोर्ड का गठन करने का ऐलान किया है। जबकि अब कमलनाथ ने भी ऐसा ही ऐलान किया है। जबकि राज्य में पहले से ही कई बोर्ड गठित हैं, ऐसे में चुनावी साल में जातिगत राजनीति भी देखने को मिल रही है।
संबंधित खबरें
पत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
6 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
9 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
15 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines