MP Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। जहां वह राजधानी भोपाल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में प्रदेश में बीजेपी अपने चुनावी मुद्दों को तय कर सकती है। इस बैठक में शाह चुनावी टास्क सेट कर सकती है। जिससे यह बैठक अहम मानी जा रही है।
शाह शिवराज-तोमर के साथ करेंगे बैठक
अमित शाह बुधवार को एमपी बीजेपी की टॉप लीडरशीप के साथ चुनावी मंथन करेंगे। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर प्रमुख रुप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य दिग्गज नेताओं के साथ बैठक होगी। जिसमें पार्टी चुनावी मुद्दे तय कर सकती है।
बीजेपी बनाएगी अलग-अलग समितियां
बताया जा रहा है कि चुनाव के लिए बीजेपी अलग-अलग कमेटियां बनाएगी। जिसमें अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारियां दी जाएगी। इसके अलावा शाह पिछली बैठक में दिए गए टास्क की रिपोर्ट भी लेंगे। खास बात यह है कि शाह आज रात भोपाल में ही रुकेंगे। जहां वह देर रेत तक नेताओं के साथ मंथन करेंगे।
बीजेपी बनाएगी वॉर रूम
खास बात यह है कि इस बार बीजेपी ने चुनाव के लिए अपना अलग वॉर रूम बनाया है। जो बीजेपी प्रदेश कार्यालय के ऊपरी मंजिल पर शुरू हो चुकी है। इसके अलावा बीजेपी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित बंसल वन की बिल्डिंग में भी एक वॉर रूम बनाएगी। जिसमें चुनावी रणनीतियां तय की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Gwalior विधानसभा सीट पर क्या है जनता का मिजाज?
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
3 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
17 mins agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines