MP Politics: अमित शाह ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का रोडमैप तैयार कर दिया है। बीजेपी इस बार प्रदेश में चार जगहों से विजय संकल्प यात्रा निकालेगी। जिसकी शुरुआत बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से होगी। हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है। लेकिन यह यात्राएं प्रदेश के सभी बड़े अंचलों से निकाली जाएगी। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।
230 सीटों पर बनाई रणनीति
अमित शाह ने कल शाम भोपाल पहुंचकर बीजेपी के सभी आला नेताओं के साथ देर रात तक बैठक की है। जिसमें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव भी शामिल थे। इसके अलावा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल रहे। इस बैठक में पूरी 230 विधानसभा सीटों की चर्चा हुई है। जिसमें अमित शाह ने नेताओं से जानकारी लेकर उन्हें हर अंचल के लिए टास्क दिए हैं। जो चुनाव के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं।
शाह ने ग्वालियर-चंबल, मालवा-निमाड़, विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड के साथ-साथ मध्य भारत अंचल के लिए अलग-अलग रणनीति पर काम करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि शाह ने ग्वालियर चंबल की जिम्मेदारी नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी है। जबकि सबसे बड़े रीजन मालवा-निमाड़ की जिम्मेदारी कैलाश विजयवर्गीय के पास रहेगी। इसी तरह से प्रदेश के दूसरे अंचलों में अन्य नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
टिकटों में होगा बदलाव
बताया जा रहा है कि इस बार टिकट वितरण में बीजेपी बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। पार्टी इस बार 50 से ज्यादा टिकट बदलने की तैयारी में हैं। जिसमें ज्यादातर नए चेहरे होंगे जिन पर पार्टी दांव लगाएगी। हालांकि इसके लिए रूठों को मनाने की प्लानिंग पर भी पहले से तैयारी कर ली गई है।
ये भी देखें: MP Election News: गृहमंत्री Amit Shah ने ली बैठक,मिशन 2023 पर करीब 4 घंटे तक चला मंथन
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
16 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
30 mins agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines