Three Policemen fired from their jobs: (करन मिश्रा) ग्वालियर में हुए सट्टा अड्डे से लूट के मामले में तीन पुलिसकर्मियों के बर्खास्त हो जाने के बाद, ग्वालियर रेंज की डीआईजी ने सख्त कदम उठाते हुए सुनिश्चित किया है कि कोई भी अफसर या कर्मचारी गलत करेगा तो उसे परिणाम भुगतना ही पडेगा। सब इंस्पेक्टर मुकुल यादव, सिपाही राहुल यादव और विकास तोमर को ग्वालियर रेंज की डीआईजी ने विभागीय जांच के बाद बर्खास्त किया। सितंबर 2023 में सिरोल इलाके में क्राइम ब्रांच की टीम ने सट्टा अड्डे पर दबिश दी थी। सब इंस्पेक्टर मुकुल यादव, सिपाही राहुल यादव और विकास तोमर ने सटोरियों को छोड़ा था। तीनों ने सटोरियों से 23 लाख रुपए अपने रिश्तेदारों के खाते में डलवाए थे। तीनों के खिलाफ सटोरियों ने ही लूट का केस दर्ज कराया था।
यह है पूरा मामला
मामला सितंबर 2023 का है। सिरोल थाना क्षेत्र के एमके सिटी के फ्लैट में क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे सट्टेबाजों से डरा धमकाकर गन प्वाइंट पर एसआई मुकुल यादव क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक राहुल यादव और आरक्षक विकास तोमर ने 23 लाख 15 हजार वसूले थे। सिरोल थाना पुलिस ने 15 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 31 मोबाइल, दो लैपटॉप जब्त किये थे। आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला था कि तीन पुलिस कर्मियों ने सट्टेबाजों से 23 लाख रुपये वसूले थे। मामले की गहनता से जांच करने पर तीनों पुलिस वालों पर आरोप सही साबित हुए थे। पकडे जाने के डर से तीनों आरोपी अंडरग्राउंड हो गए थे। ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल के आदेश पर तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम भी रखा गया था।
तीन पुलिसवालों को बर्खास्त किया
ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि ग्वालियर में सट्टेबाजों से लूट करने वाले सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिस वालों को विभागीय जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। सिरोल इलाके में क्राइम ब्रांच की टीम ने सट्टा अड्डे पर दबिश दी थी।
इस दौरान सब इंस्पेक्टर मुकुल यादव, सिपाही राहुल यादव और विकास तोमर भी वहां पहुंच गए और उन्होंने बाद में सटोरियों को छोड़कर उनसे 23 लाख रुपए अपने रिश्तेदारों के खाते में डलवा लिए। इस मामले का खुलासा होने के बाद तीनों के खिलाफ सटोरियों ने ही लूट का केस दर्ज कराया था। वही इस मामले की विभागीय जांच के बाद आज बुधवार को तीनों पुलिसकर्मियों को टर्मिनेट कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines