MP Police File FIR Against 2 Voters: मध्य प्रदेश में 7 मई को लोकसभा के तीसरे चरण के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद वोटर्स द्वारा कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। लेकिन ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में दो मतदाताओं ने ऐसा करना काफी भारी पड़ा। दरअसल इन दोनों वोटर्स ने मतदान की गोपनीयता भंग की है। मामला सामने आने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के अनुसार इन दोनों वोटर्स पर कार्रवाई हुई। इन दोनों मतदाताओं के खिलाफ पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई।
गोपनीयता भंग करने का जुर्म
यह मामला ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्र.-82 का है। यहां सरकारी प्राथमिक विद्यालय भवन डीआरपी लाइन पर वोट डालने आए एक मतदाता गिर्राज सिंह उर्फ रिंकू परमार ने वोटिंग करते समय वीडियो शूट किया और उस वीडियो को फेसबुक पर शेयर कर दिया। इस वीडियो में मतदाता गिर्राज सिंह मतदान प्रकोष्ठ के अंदर वोटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे मतदान की गोपनीयता भंग हुई है। मतदान की गोपनीयता भंग करने के जुर्म में रिंकू परमार के खिलाफ बहोड़ापुर पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई गई है।
यह भी पढे़ं: क्या बैतूल में फिर से होगी वोटिंग? 4 पोलिंग बूथों के EVM मशीन आग में डैमेज
मतदाताओं के खिलाफ FIR दर्ज
ठीक इसी तरह, शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्र.-126 बेहटा में वोट डालने आए होकम वर्मा नाम के मतदाता ने भी मतदान प्रकोष्ठ के अंदर वोटिंग करते हुए EVM मशीन का वीडियो बनाया। इसके बाद उस वीडियो को X (पूर्व में ट्वीटर) पर शेयर कर दिया। इससे उन्होंने मतदान की गोपनीयता भंग की, जिसके लिए मतदाता होकम वर्मा के खिलाफ भी पोहरी पुलिस थाना में FIR दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 hr agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
4 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
18 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
18 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
4 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines