MP Police Big Action: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती से सख्त कदम उठा रहे हैं। इसी के तहत पुलिस द्वारा सीएम मोहन यादव के निर्देश पर बीती रात एक बड़े कॉम्बिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। इस कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने करीब 8 हजार अपराधी और वारंटी पकड़ा। इसमें 125 से अधिक इनामी बदमाश भी गिरफ्तार हुए हैं। इस कॉम्बिंग ऑपरेशन को पूरा करने के लिए 15 हजार से अधिक पुलिसकर्मी प्रदेश की सड़कों पर निकले थे। इसमें आईजी, डीआईजी, एसपी और थाना प्रभारी शामिल रहे। खुद डीजीपी इस ऑपरेशन के लिए सड़कों पर उतरे और रात एक बजे बीएनपी देवास, ढाई बजे कोतवाली सीहोर और भोर के चार बजे कोहेफ़िज़ा थाने पहुंचे और ऑपरेशन का जायजा लिया।
ऑपरेशन 370 डीएसपी शामिल
मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर काम करते हुए पुलिस विभाग ने इस कॉम्बिंग ऑपरेशन की शुरुआत की। इस ऑपरेशन के लिए 15 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को काम पर लगाया। इस टीम में 370 डीएसपी सहित कई उच्च स्तर के अधिकारी भी शामिल थे। प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस द्वारा यह बड़ा एक्शन लिया गया है। इस ऑपरेशन के तहत कई फरार अपराधियों को भी दबोचा गया। इसके साथ ही लोकल गुंडों और गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की गई। इसके साथ ही जिला बदर अपराधियों की चेकिंग सुनिश्चित की गई।
यह भी पढ़ें: कॉलेज में पढ़ाए जाएंगे रामायण, वेद और पुराण, इस राज्य में UG सिलेबस में हुआ बड़ा बदलाव
125 से अधिक इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ऑपरेशन के दौरान 5 हजार से अधिक अपराधियों, करीब 2500 स्थायी वारंटियों और लगभग 75 फरार अपराधियों को पकड़ा गया है। इसके अलावा 125 से अधिक इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 1800 से ज्यादा जिलाबदर अपराधियों की चेकिंग की गई है। चेकिंग के दौरान कुछ जिला बदर के अपराधी नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए, अब उन अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines