एमपी पुलिस पर हमला, शराब पीने से रोका तो पुलिसकर्मियों से आरोपी बोले- 'तुम हिंदू हो...'

मध्य प्रदेश के भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में शराब के नशे में युवकों ने पुलिस की पिटाई कर दी। पुलिस वाले की वर्दी फाड़कर गालीगलौज की। धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं।

MP POLICE

MP POLICE

विज्ञापन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में कुछ लोगों ने पुलिस से ही मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने हेड कॉन्स्टेबल को पीटा जिससे उसकी वर्दी फट गई। खबर के अनुसार, शनिवार बीती रात 2 बजे पुलिस शॉप्स और रेस्टोरेंट्स बंद कराने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने उन्हें हटने के लिए कहा तो युवक बहस करने लगे। हाथापाई होने लगी।

युवकों ने हेड कॉन्स्टेबल को पीटना शुरू कर दिया। जब हेड कॉन्स्टेबल संदीप और कमल रघुवंशी बचाने आए तो एक आरोपी ने कहा कि तुम हिंदू भाई हो, हट जाओ। तभी एक अन्य आरोपी ने कहा कि सब कहते हैं कि हिंदू भाई समझदार हैं, लेकिन ये (दौलत खान हेड कॉन्स्टेबल) लोगों को भाषण दे रहा था।

Advertisment

पार्किंग में पी रहे थे शराब

इस मामले में 2 लड़के, 1 लड़की और 1 रैपिडो चलाने वाला शराब पार्किंग में पी रहे थे। तभी पुलिस की टीम पहुंची, तो वे सभी पुलिस वालों के साथ बदसलूकी करने लगे। इसके अलावा पुलिस कर्मी ने रोका तो उसकी वर्दी तक फट गई। घटना स्थल से आरोपी जीतेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, बाकी 2 आरोपी और महिला गाड़ी लेकर भाग गए। इनमें से मुख्य आरोपी भोपाल के करोंद के रहने वाले दिलीप अहिरवार की पहचान हो गई है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धर्म देखकर पुलिस के साथ मारपीट पर एसपी रेल राहुल लोढा का कहना है कि ये आरोपी की विकृत मानसिकता है। चूंकि मारपीट पुलिस के साथ हुई है, इसलिए उसी के तहत धाराएं लगाई गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ