कलेक्टर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, कहा-संजीव श्रीवास्तव भाजपा के एजेंट

MP Opposition Leader Serious Allegations on Bhind Collector: गोविंद सिंह ने भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर भाजपा का एजेंट बनकर काम करने आरोप लगाया है।

image - 2023-11-23T193109.017

MP Opposition Leader Serious Allegations on Bhind Collector: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान पूरे हो चुके हैं, हालांकि इसके बाद भी शिकवा गिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह गुरुवार को मुख्य निर्वाचन कार्यालय पहुंचा। यहां उन्होंने भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव हटाए जाने की मांग की। गोविंद सिंह ने भिंड कलेक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए। जिसमे सबसे बड़ा आरोप ये है कि भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भाजपा के एजेंट बनकर काम करते हैं। गोविंद ने इस संबंध में कलेक्टर के खिलाफ चुनाव आयोग को ज्ञापन भी सौंपा है।

विज्ञापन

भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं कलेक्टर

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को हटाने की मांग करते हुए कहा कि भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के रहते लहार विधानसभा में निष्पक्ष काउंटिंग अभी भी नहीं हो सकती क्योंकि वो भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। इसीलिए कलेक्टर श्रीवास्तव को हटाया दिया जाना चाहिए। संजीव श्रीवास्तव ने चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के एजेंट बनकर काम किया। वो सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम तक वह लहार विधानसभा क्षेत्र में रहे।

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

मतगणना के दिन हो सकती है गड़बड़ी

विज्ञापन

गोविंद सिंह ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जो बूथ थे वहां पर खुलेआम बूथ कैप्चर होते रहें.. वहां उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं कलेक्टर सहाब कांग्रेस के बूथ पर सुबह से शाम तक डटे रहे। हमारे कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ पर मारा गया और फर्जी मतदान होता रहा, शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा 600 मतपत्र जो हमारे सरकारी कर्मचारी थे उन्हें मतदान से वंचित किया गया। मतगणना के दिन यदि संजीव श्रीवास्तव रहते हैं तो गड़बड़ी हो सकती है इसलिए उन्हें हटाया जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ