हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'मुझे मारना चाहती है…', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो पहुंचा थाने; कहा- तलाक दूंगा

मामला शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र के विजरावन गांव का है. जहां बारे लाल आदिवासी नाम के युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. जैसे ही वह शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी चौंक गए.

विज्ञापन
यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. (Image - AI)

मध्य प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पति की लंबी उम्र की कामना के लिए मनाए जाने वाले त्योहार को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया. इतना ही नहीं बल्कि झगड़ा पुलिस थाने तक पहुंच गया. करवा चौथ का व्रत ना रखने पर एक युवक अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया. पति ने पत्नी को तलाक देने की धमकी भी दे डाली. यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

मामला शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र के विजरावन गांव का है. जहां बारे लाल आदिवासी नाम के युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. जैसे ही वह शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी चौंक गए. उनका आरोप है कि उनकी पत्नी मिथिलेश आदिवासी ना तो उनकी लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और न ही चांद की पूजा करती हैं. उन्होंने कहा कि लगता है कि वह उनसे मोहब्बत नहीं करती है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी उन्हें मार डालना चाहती हैं और कहा कि वे इस बात को लेकर उन्हें तलाक दे देंगे.

हालांकि, अभी तक इस मामले पर पत्नी का पक्ष सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

इस अनोखी शिकायत पर पुलिस ने कहा कि वे इस विवाद को और बढ़ने देने के बजाय दोनों बीच के विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगे. कोलारस के एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि एक महिला पुलिस अधिकारी पति-पत्नी की काउंसलिंग करेंगी और उनके बीच के मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करेंगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola