MP News: भोपाल के मनीषा मार्केट में कमलनाथ के वॉन्टेड वाले पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें एक क्यूआर कोड भी लगाया गया है। इसके अलावा पोस्टर में कमलनाथ को ‘करप्शन नाथ’ लिखा गया है। इस पोस्टर आने के बाद से ही मध्य प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस ने मामले में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कार्रवाई की बात कही है। वहीं बीजेपी ने इस मामले में कांग्रेस पर ही निशाना साधा है।
15 महीने की सरकार के घोटालों का जिक्र
दरअसल, भोपाल के कुछ स्थानों में जो पोस्टर लगाए गए हैं। उनमें एक क्यूआर कोड भी लगाया गया है। जिसकों स्केन करने पर पूछा गया है कि 25000 करोड़ का किसान कर्जमाफी घोटाला, 178 करोड़ का गेहूं बोनस घोटाला, 600 करोड़ का खाद घोटाला, 2400 करोड़ का हेलिकॉप्टर घोटाला, 1963 करोड़ का मोबाइल घोटाला, 1350 करोड़ का सीडी घोटाला, किसने किया?। इस पोस्टर के आने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा।
वीडी शर्मा बोले हमारा लेना देना नहीं
वहीं कमलनाथ को लेकर लगाए गए पोस्टर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ‘कांग्रेस हमेशा केवल आरोप लगाने का काम करती है। लेकिन हर आरोप बीजेपी पर डाल दिया जाता है, जबकि बीजेपी का इससे कोई लेना-देना भी नहीं होता है। इस बात की जानकारी तो कमलनाथजी ही दे सकते हैं कि आपको लेकर जो टेग लगाए गए हैं उससे स्पष्ट हैं कि आप करप्ट नाथ थे। आपने ही मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार में डुबोया था। इसलिए कमलनाथ को जवाब तो देना होगा।’
वहीं इस मुद्दे पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘कही इस घटना के पीछे कोई आस्तीन का सांप तो नहीं है। क्योंकि कबीलों के कुनबों की कलाई तो फूट-फूटकर बाहर नहीं आ रही। फटा पोस्टर, निकला जीरो। यानि यही है जो सामने आता जा रहा है। इसलिए कांग्रेस को इस मामले में थाने जाने से पहले विचार करना चाहिए।’
गर्माई सियासत
हालांकि कमलनाथ के विवाद पोस्टर सामने आने के बाद से ही मध्य प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता इस मामले में आमने-सामने नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
17 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines