MP News: उमा भारती का भोपाल में मंदिर प्रवास खत्म, कहा-जहां नियम विरुद्ध मधुशाला वहां गौशाला खोलूंगी

ma bharti took a tough stand regarding the new liquor policy

ma bharti took a tough stand regarding the new liquor policy

MP News: शराब नीति को लेकर उमा भारती मुखर बनी हुई है, वह पिछले तीन दिनों से भोपाल के एक मंदिर में बैठी हुई थी, उन्होंने कहा था कि वह नई शराब नीति यही से सुनेंगी, लेकिन अब तक नई शराब नीति की घोषणा नहीं हुई है। जिसके बाद उमा भारती ने अपना मंदिर प्रवास खत्म कर दिया है, जबकि अब वह ओरछा जा रही हैं।

अब नई शराब नीति का इंतजार नहीं करूंगी

उमा भारती ने कहा कि ‘अब नई नीति का इंतजार नहीं करूंगी, लेकिन जहां नियम विरुद्ध दुकान वह मधुशाला में गौशाला खोलूंगी। मुझे खबर मिली कि आज कैबिनेट की बैठक नहीं हुई है। इसलिए मैं अब ओरछा प्रवास पर जा रही हूं। भोपाल के अयोध्या बायपास पर स्थित दुर्गा हनुमान मंदिर का मेरा चार दिन का प्रवास बहुत आनंददायी रहा। दुर्गा एवं हनुमान को प्रणाम करके यहां से आज जा रही हूं, कल शाम को ओरछा पहुंचूंगी।’

शिवराज जी पर मुझे विश्वास है

उमा भारती ने कहा कि ‘शिवराज जी पर मुझे विश्वास भी है एवं उनके प्रति सम्मान भी है, मुझे भरोसा है कि नई शराब नीति में हमारे परामर्श शामिल होंगे। ओरछा के ठीक मुहाने पर राम राजा सरकार के प्रवेश द्वार के ठीक पहले शराब की जो दुकान है वह अवैध है, विधि विभाग की भूल से उन्हें कोर्ट से स्टे मिल गया है। इसलिए मैं परसों मधुशाला को गौशाला में बदल देना चाहती हूं, यह एकमात्र उदाहरण होगा, बाकी मैं नई शराब नीति की प्रतीक्षा करूंगी।’

मधुशाला से गौशाला के ओर की कल्पना

पूर्व सीएम ने कहा कि ‘मेरे मन में प्रोग्राम का जो मूल रूप था, वह मधुशाला से गौशाला के ओर की कल्पना थी। केन- बेतवा प्रोजैक्ट में इसको मैंने निश्चित किया की जो उस योजना का जो केड ( कमांड एरिया डेवलपमेंट) प्रोजैक्ट है , गुजरात के आणंद डेयरी से सीखते हुए हम दुग्ध क्रांति खड़ी कर देंगे। दुग्ध क्रांति तो रुकी पड़ी है लेकिन शराब की तो जैसे बाढ़ आयी हुई है। इसलिए ओरछा पहुंचने से पहले यह बात मेरे मुंह से निकलनी ही थी । परसों ओरछा में इसका एक उदाहरण जरूर प्रस्तुत होगा। मधुशाला में गौशाला एक बहुत ही सुविचारित जनता की इच्छा को मैंने घोषित किया है, यह बहुत ही गंभीर मसला है, मध्यप्रदेश में शराब नहीं बह सकती, दूध बहेगा। ओरछा की यह घटना इसी का सूचक होगी।’

उमा भारती ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि ‘ हम चुनाव जीतेंगे क्योंकि कांग्रेस का अस्तित्व खत्म है, मुझे उम्मीद है कि मेरी मांगों को नई शराब नीति में शामिल किया जाएगा। आबाकरी मंत्री जगदीश देवड़ा मुझे देखने आए पूछा बुखार क्यों चढ़ा तो मैंने कहा तेरे कारण। आबाकरी मंत्री की पत्नी को कहा आप मंत्री की पत्नी हैं इसलिए आसानी से निकल जाती हैं, सामान्य महिला निकल नहीं सकतीं। मध्यप्रदेश में महिला अपराध बढ़े हैं, सड़क पर महिलाएं सुरक्षित नही हैं, इसका एक बड़ा कारण शराब भी है। गुजरात में महिलाएं ज्यादा सुरक्षित हैं, क्योंकि वहां शराब बंदी है।’ बता दें कि उमा भारती इन दिनों सख्त तेवर अपनाएं हुए हैं।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ