हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

MP News: रतलाम से इंदौर जा ही डेमू ट्रेन के दो डिब्बों में आग, सभी यात्री सुरक्षित

विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश में रतलाम से इंदौर के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई। इसके बाद यात्री गाड़ी से नीचे उतर गए और कई किलोमीटर पैदल चलकर रेलवे स्टेशन पहुंचे।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि रविवार की सुबह रतलाम से इंदौर आने वाली डेमू ट्रेन के दो डिब्बों में प्रीतम नगर रेल्वे स्टेशन के पास आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और स्थिति को संभाला। अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

स्टेशन पर खड़े रहने के दौरान लगी आग

जानकारी के अनुसार ट्रेन सुबह साढ़े छह बजे रतलाम से महू के लिए निकली। सुबह सात बजे प्रीतम नगर स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन पहुंची तो ट्रेन के अगले हिस्से में लोगों ने धुआं उठता देखा। राहत की बात ये रही कि जब आग लगी तो ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी थी, इसलिए यात्री बोगी से बाहर आ गए। कुछ ही देर बाद दो बोगियों को आग ने चपेट में ले लिया। आग लगने के आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने पहुंची।

विज्ञापन

आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है। आग ट्रेन के ड्रायविंग कोच में लगी थी। जिस पर काबू पा लिया गया। दो बोगियां इस हादसे में जली हैं।

आग लगने की घटना के बाद रेल विभाग यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था नहीं कर सकता। इस कारण यात्री खुद ही अपना सामान समेट कर रेलवे स्टेशन के समीप के रत्तागिरी फोरलेन पहुंचे और अलग-अलग साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। रेल विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच के लिए मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

(Ambien)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola