हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MP के युवाओं के लिए बड़ी खबर, आज से शुरू होगा शिवराज सरकार की इस योजना का पंजीयन

विज्ञापन
cm shivraj

MP News: शिवराज सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए सीखो कमाओ योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत प्रदेश के युवाओं को काम सिखाने के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार की इस योजना के पंजीयन आज से शुरू हो गए हैं।

15 जुलाई से शुरू होंगे प्लेसमेंट

प्रदेश में आज से मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बाद 15 जुलाई से प्लेसमेंट के काम शुरू होंगे। राज्य शासन और प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं के बीच 31 जुलाई को अनुबंध होगा। जिसके बाद युवाओं को 1 अगस्त से प्रशिक्षण देने का काम शुरू किया जाएगा। पंजीयन के लिए https://mmsky.mp.gov.in/ पर जाना होगा।

इस तरह से मिलेगा लाभ

  • 5वी से 12वीं पास युवाओं को 8000 प्रतिमाह दिया जाएगा
  • ITI पास करने वाले को 8500 और डिप्लोमा करने वालों को 9000 रुपए मिलेगा
  • डिग्री या उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले व्यक्ति को 10000 प्रति माह काम स्टायपेंड दिया जाएगा

खास बात यह है कि डिग्री या उच्च शिक्षा वाले पात्र युवाओं को स्टायपेंड का 75 प्रतिशत राज्य शासन और 25 प्रतिशत पेसा प्रतिष्ठान के तरफ से दिया जाएगा। इस योजना के लिए 18 साल से 29 साल तक के सभी युवा पात्र होंगे।

यह बात भी जरूरी

मध्य प्रदेश सरकार की सीखों कमाओं योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। जिसके तहत ही उनका रजिस्ट्रेशन होगा। बता दें कि योजना के तहत ऐसी कंपनियों को जोड़ा जाएगा जिनसे युवाओं को रोजगार मिलेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें