MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर हैं। सीएम शिवराज ने कृषक ब्याज माफी योजना की समीक्षा बैठक के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। जिसका फायदा राज्य के किसानों को होगा। अब शिवराज सरकार किसानों को साल में 4 की जगह 6 हजार रुपए देगी।
बता दें कि शिवराज सरकार कृषक ब्याज माफी योजना के तहत प्रदेश के किसानों को हर साल 4 हजार रुपए देती थी। लेकिन सरकार ने अब इस योजना की राशि को बढ़ाने का फैसला किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि अब यह राशि दो हजार रुपए बढ़ाई जाएगी और हर साल प्रदेश के किसानों को 6 हजार रुपए दिए जाएंगे। साल तीन किश्तों में दो-दो हजार रुपए की राशि डाली जाएगी।
बिना ब्याज के मिलेगा खाद-बीज
योजना की समीक्षा बैठक करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि ‘कृषक ब्याज माफी योजना में डिफाल्टर किसानों के खाते में डाली गई राशि के बाद अब वे किसान शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर खाद-बीज प्राप्त कर सकते हैं। सभी सोसायटियों में किसानों के लिए खाद और बीज की व्ययवस्था की जा रही है। जिसका लाभ किसान भाई उठा सकते हैं।
ब्याज किया गया माफ
बता दें कि कैबिनेट बैठक में 9 मई 2023 को कृषक ब्याज माफी योजना को स्वीकृति दी गई थी। योजना में 31 मार्च 2023 की स्थिति में डिफाल्टर कृषकों के ऊपर 2 लाख रूपए के ब्याज सहित अल्पकालीन एवं मध्यकालीन परिवर्तित ऋण की ब्याज राशि माफ किए जाने का प्रावधान है। योजना में 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर कृषकों के ऊपर बकाया ब्याज की राशि लगभग 2123 करोड़ रूपये माफ की गई है। जबकि अब शिवराज सरकार ने योजना की राशि बढ़ाने का फैसला किया है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines