MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल में 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरे आठ साल के बच्चे को बचाने के लिए पिछले 16 घंटे (खबर लिखे जाने तक) से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बच्चा 55 फीट पर फंसा हुआ है। घटनास्थल पर मौजूद लोग बच्चे की सलामती के लिए दुआ भी कर रहे हैं।
बैतूल के अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) श्यामेंद्र जायसवाल ने कहा, “हमें उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है क्योंकि रास्ते में पत्थर हैं। हमने पत्थरों को तोड़ने के लिए रात में ब्रेकर मशीन बुलाई। जेसीबी और पोकलेन मशीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।”
40 फीट से अधिक की गहराई पर पहुंची टीम
जायसवाल ने मंगलवार शाम की घटना के बारे में कहा, “हम अब तक 40 फीट से अधिक की गहराई तक पहुंच चुके हैं और खुदाई बाकी है। मौके पर मेडिकल टीम भी मौजूद है।” राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), होमगार्ड और पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद हैं।
बता दें कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे आठ साल का तन्मय साहू खेलते समय बोरवेल में गिर गया। तन्मय के पिता सुनील साहू ने बताया कि वह खेत में खेल रहा था। जब वह दूसरे खेत में गया जहां बोरवेल खुला था तो तन्मय उसमें गिर गया।
तन्मय की बहन ने देखा तो पिता को दी जानकारी
सुनील साहू ने बताया कि मेरी 12 साल की बेटी ने उसे देखा और मुझे बताया कि वह बोरवेल में गिर गया है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। उसकी सांस चल रही थी और हमने बोरवेल से उसकी आवाज सुनी। बचाव अभियान शाम 6 बजे से शुरू किया गया था।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बचाव अभियान पर व्यक्तिगत रूप से मिनट-दर-मिनट अपडेट की निगरानी कर रहे हैं। घटना के बाद सीएम चौहान ने ट्वीट किया कि मैंने स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। रेस्क्यू टीम बच्चे को सुरक्षित बचाने की कोशिश कर रही है। मैं बच्चे की सलामती की कामना करता हूं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
59 mins agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
18 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
21 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
22 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
2 days agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines