हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP News: इंदौर में दूसरी पत्नी के बेटे को रखने से किया इनकार; गुस्से में पति ने उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक शख्स ने अपने सात साल के बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या का कारण दूसरी पत्नी से विवाद था। दूसरी पत्नी पहली पत्नी के बेटे को अपने साथ रखने से मना कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक मामला इंदौर के तेजाजी नगर इलाके का है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) आशीष पटेल ने बताया कि आरोपी की पहचान शशिपाल मुंडे (27) के रूप में हुई है। आरोपी शशिपाल की पहली पत्नी की करीब छह साल पहले मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उसका सात साल का बेटा था।

और पढ़िए – UP News: शाहजहांपुर में स्कूल की 18 लड़कियों का यौन शोषण करने वाला टीचर अरेस्ट; साथ देने वाली शिक्षिका और प्रिसिंपल भी नपे

विज्ञापन

पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी

एसीपी ने बताया कि शशिपाल की दूसरी पत्नी इस बात पर अड़ी थी कि वह पहली पत्नी के बेटे को अपने साथ नहीं रखेगी। इसी विवाद के कारण राजगढ़ में अपने मायके से ससुराल लौटने को तैयार नहीं थी। वहीं आरोपी शशिपाल के भाई राजेश मुंडे ने कहा कि मेरे भतीजे की मां का कुछ साल पहले निधन हो गया था, जिसके बाद उसके पिता शशिपाल ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी।

और पढ़िए – Punjab News: पटियाला के गुरुद्वारे में शराब पीने पर महिला की गोली मारकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

पत्नी से अनबन बढ़ने पर आरोपी शशिपाल ने कथित तौर पर अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक से फरार हो गया। एसीपी आशीष पटेल ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola