Punjab News: पटियाला के गुरुद्वारे में शराब पीने पर महिला की गोली मारकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Punjab News, Patiala News, Crime News, Punjab Hindi News

Punjab News: पंजाब के पटियाला में रविवार देर शाम एक गुरुद्वारे में सरोवर के पास शराब पीने पर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया। वहीं मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

महिला को प्रबंधक के कमरे में ले गए थे लोग

जानकारी के मुताबिर घटना पटियाला के दुखनिवारन साहिब गुरुद्वारे की है। पटियाला पुलिस की ओर से बताया गया है कि महिला की शिनाख्त परमिंदर कौर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि महिला गुरुद्वारे में सरोवर के किनारे बैठ कर कथित तौर पर शराब पी रही थी। वहां मौजूद लोग महिला को गुरुद्वारा प्रबंधक के कमरे में ले गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1657954278739427328

फायरिंग में एक सेवादार भी घायल

बताया गया है कि मामले में पुलिस को सूचना या जानकारी दी जाती, इससे पहले भीड़ में से किसी शख्स ने महिला को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला खून से लथपथ वहीं गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार गुरुद्वारे का एक सेवादार भी इस घटना में घायल हुआ है। उसे अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

महिला को पांच गोलियां मारी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की पहचान पटियाला के अर्बन एस्टेट निवासी निर्मलजीत सिंह के रूप में की है। पूछताछ में सामने आया है कि वह धार्मिक रूप से आवेशित लग रहा था। आरोपी ने महिला को पांच बार गोली मारी थी। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि तीन से ज्यादा गोलियां महिला को लगीं। इसके बाद महिला प्रबंधक के कमरे के ठीक बाहर गिर गई।

आरोपी का पत्नी से हो चुका है तलाक

आरोपी निर्मलजीत सिंह के जानपहचान वाले लोगों का कहना है कि आरोपी ने हाल ही में अपनी पत्नी से तलाक लिया है। इसके बाद से वह गुरुद्वारे में नियमित रूप से आता था। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। डीएसपी जसविंदर तिवाना ने बताया कि किस वजह से आरोपी ने किस कारण घटना को अंजाम दिया, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी का लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ