MP News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश पर अगले पांच दिन देश दुनिया की नजर रहेगी, क्योंकि ये पांच दिन बेहद खास है। देश में स्वच्छता में लगातार नंबर वन इंदौर शहर में 8 जनवरी से 10 जनवरी तक 17वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन होना है, जिसमें 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इंदौर पहुंचकर शामिल होंगे। जिसके बाद 11 और 12 जनवरी को शिवराज सरकार का 6वां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होना है। इसमें में भी पीएम मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे।
रोजगार हमारी पहली प्राथमिकता
दोनों कार्यक्रमों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने न्यूज 24 से एक्सक्लूसिव बातचीत की, जिसमें सीएम शिवराज ने कहा कि रोजगार हमारी प्राथमिकता है निवेश से रोजगार आता है, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 6600 उद्योगपति मध्यप्रदेश आने के लिए लालायित हैं, रजिस्ट्रेशन कराया हर बड़ा ग्रुप यहां आ रहा है 70 प्रमुख उद्योगपति यहां आ रहे हैं 450 विशेष उद्योगपति यहां आ रहे हैं 3000 अन्य डेलीगेट यहां आ रहे हैं 10 देश पार्टनर कंट्री बने हैं 2 देशों के राष्ट्रपति आ रहे हैं 10 बड़े बड़े प्रतिनिधिमंडल आ रहे हैं।
सीएम शिवराज ने कहा कि हम 19 सेक्टोरियल प्रजेंटेशन कर रहे हैं, हमें उम्मीद है कृषि फूड प्रोसेसिंग ऑटोमोबाइल फार्मास्यूटिकल आईटी हेल्थ केयर सेक्टर एजुकेशन ऑयल और प्राकृतिक गैस सेक्टर में निवेश आएगा, मध्य प्रदेश में अगर आपने इस बार उद्योग लगाने के लिए जमीन भी ली और काम शुरू नहीं किया तो आपका आवंटन निरस्त हो जाएगा।
हमारे पास सबकुछ
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त जमीन है बिजली सरप्लस है पानी की पर्याप्त व्यवस्था है औद्योगिक क्रांति है, एमपी शांति का टापू है, हमारे पास skilled मैन पावर है प्रोग्रेसिव नीतियां सब कुछ हैं, किसी भी उद्योग के लिए यही चाहिए होता है।
इंदौर भी खुले दिल से तैयार
प्रवासी भारतीय 66 देशों से भारत में आ रहे हैं $100 देकर रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं, मध्य प्रदेश के लिए कोई प्यार होगा तभी तो आ रहे हैं, मध्य प्रदेश को जानना चाहते हैं पहचानना चाहते हैं देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं, इसलिए इंदौर भी खुले दिल से तैयार है, दिल के दरवाजे और घरों के दरवाजे की जनता ने खोल दिए इंदौर में होल्ड लगी है हमारे घर आओ हमारी गाड़ी लेकर जाओ अद्भुत इंदौर अद्भुत मध्य प्रदेश।
सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारी प्रेरणा है प्रवासी सम्मेलन का और ग्लोबल इन्वेस्टर का भी कभी उद्घाटन करेंगे, देश ही नहीं पूरी दुनिया भी उन पर भरोसा करती है, उनका होना ही हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। ये सब उनकी प्रेरणा से हो रहा है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines