MP News: पश्चिम बंगाल में हुई टीएमसी नेता की हत्याका आरोपी मध्य प्रदेश से पकड़ा गया है। उसे बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की आरोपी पिछले एक महीने से मध्य प्रदेश में छिपा हुआ था। जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर बंगाल ले गई है।
शाजापुर के बेरछा से हुआ गिरफ्तार
बताया जा रहा है की आरोपी पिछले एक महीने से शाजापुर जिले के बेरछा में छिपा हुआ था। आरोपी का नाम अवेधश पांडे बताया जा रहा है, जो यहां वह मजदूर बनकर काम कर रहा था। बता दें कि 22 जून को बंगाल के पुरुलिया में तृणमूल कांग्रेस नेता धनंजय चौबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया था।
एमपी भाग आया था आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पश्चिम बंगाल से मध्य प्रदेश के बेरछा भाग आया था। यहां वह नर्मदा पाइप लाइन प्रोजेक्ट के तहत काम करने लगा था। जहां पुलिस ने आरोपी को उसकी मोबाइल की लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पकड़ने में स्थानीय पुलिस ने भी बंगाल पुलिस की पूरी मदद की थी। दूसरे मजदूरों ने बताया कि आरोपी केवल अपने आप से मतलब रखता था। काम के दौरान भी वह किसी से बात नहीं करता था।
आरोपी को गिरफ्तार करने बाद पश्चिम बंगाल पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई है। जहां उससे पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
ये भी देखें: Pakistan पहुंची Anju के पिता ने किया Call…अंजू से अब मेरा कोई रिश्ता नहीं है
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
3 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
3 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
3 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
9 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines