Change In Route And Timing Of Bhopal Train: भोपाल में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए खास खबर जहां मथुरा स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से भारतीय रेलवे ने एक दर्जन से अधिक ट्रेन के रूट में बदलाव किया है। यात्रियों को परेशानी न हो इसकी वजह से भारतीय रेलवे ने ट्रेनो के रूट, तारीख और समय की जानकारी दी है।
आपको बता दे कि गाड़ी संख्या 11077 पुणे-जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस दिनांक 26.11.2023 एवं 27.11.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद- नई दिल्ली होकर जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 11078 जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस दिनांक 26.11.2023 एवं 27.11.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करके निर्धारित मार्ग नई दिल्ली-मथुरा-आगरा छावनी के बजाय नई दिल्ली-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी।
इन ट्रेनो के रूट में भी बदलाव
गाड़ी संख्या 12716 अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस दिनांक 27.11.2023 एवं 28.11.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करके निर्धारित मार्ग नई दिल्ली-मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी। वही गाड़ी संख्या 12137 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-फिरोजपुर छावनी पंजाब मेल दिनांक 21.01.2024 से 27.01.2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करके निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-नई दिल्ली के बजाय आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद- नई दिल्ली होकर जाएगी।
यह भी पढ़े: पटना के बाद अब बिहार के दरभंगा में भी खुलेगा एम्स, केन्द्र की शर्तों को मानने के लिए तैयार हुआ बिहार
गाड़ी संख्या 12617 एर्नाकुलम -हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 09.01.2024 से 03.02.2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करके निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-हजरत निजामुद्दीन के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद होकर हजरत निजामुद्दीन के लिए जाएगी। गाड़ी संख्या 12618 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस दिनांक 11.01.2024 से 05.02.2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करके निर्धारित मार्ग हजरत निजामुद्दीन-मथुरा-आगरा छावनी के बजाय हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी।
गाड़ी संख्या 12621 डॉ.एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल-नई दिल्ली एक्सप्रेस दिनांक 20.01.2024 से 03.02.2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करके निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद होकर नई दिल्ली जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 12622 नई दिल्ली -डॉ.एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल एक्सप्रेस दिनांक 22.01.2024 से 05.02.2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
यह भी पढ़े: महिला वोटर्स बदलेंगी चुनाव का खेल, 25 नवंबर को कौन पास…कौन फेल? नारी शक्ति पर BJP-कांग्रेस का फोकस
गाड़ी संख्या 12721 हैदराबाद डेकन-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 09.01.2024 से 03.02.2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करके निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-हजरत निजामुद्दीन के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद होकर हजरत निजामुद्दीन के लिए जाएगी। गाड़ी संख्या 12722 हजरत निजामुद्दीन -हैदराबाद डेकन एक्सप्रेस दिनांक 10.01.2024 से 04.02.2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करके निर्धारित मार्ग हजरत निजामुद्दीन -मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया हजरत निजामुद्दीन – गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी। गाड़ी संख्या 22126 अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस दिनांक 27.11.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग नई दिल्ली-मथुरा -आगरा छावनी के बजाय नई दिल्ली -गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 hr agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
3 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
4 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines