हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भोपाल के सामूहिक सुसाइड केस में पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने, SIT का दावा जल्द होगी आरोपियों की पहचान

विज्ञापन
bhopal suicide case

Bhopal Suicide Case: भोपाल में ऑनलाइन कर्ज के चलते आत्महत्या करने वाले दपंत्ति के मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिन नंबरों से शख्स को धमकी दी जा रही थी वह पाकिस्तान के थे। इस बात का खुलासा एसआईटी ने किया है।

जल्द होगी आरोपियों की पहचान

दरअसल, भोपाल के रातीबड़ में एक पति-पत्नी ने ऑनलाइन कंपनी के कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से ही यह मामला गर्माया हुआ है। वहीं घटना के बाद एसआईटी ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। एसआईटी जांच में खुलासा हुआ है कि रिकवरी एजेंट पाकिस्तान के नंबर से मैसेज कर ब्लैकमेल कर रहे थे। एसआईटी का दावा है कि आरोपियों की पहचान जल्द करेंगे, जिसके लिए बैंको को पत्र लिख जानकारी मांगी गई है।

इसके अलावा जल्द ही एसआईटी की टीम मृतक के परिजनों से भी मुलाकात करेगी, बताया जा रहा है कि परिजनों के बयानों में कुछ बड़ी जानकारी सामने आ सकती है। मृतक मूल रूप से रीवा के रहने वाले थे। जिसके चलते उनका अंतिम संस्कार भी वहीं किया गया था। फिलहाल एसआईटी की टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

कंपनी से लिया था लोन

बता दें कि भोपाल के नीलबड़ इलाके की शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले 38 साल के भूपेंद्र विश्वकर्मा कोलंबिया बेस्ड नाम की एक कंपनी में ऑनलाइन जॉब करते थे। अप्रैल में भूपेंद्र के मोबाइल पर एक ऑनलाइन काम से वॉट्सऐप पर मैसेज आया था फिर टेलीग्राम पर भी यही ऑफर आया, जिसके बाद भूपेंद्र ने कंपनी के साथ वर्क फार होम करना शुरु कर दिया। भूपेंद्र ने कंपनी से लोन भी लिया था। बाद में कंपनी के रिकवरी एजेंट उन्हें लोन चुकाने के लिए धमकाने लगे थे। जिसके चलते उन्होंने परिवार के साथ आत्महत्या कर ली थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola