MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम पर पैसे मांगने वाले मास्टरमाइंड को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम तनिश छाजेड़ है, जिसने कई बड़े नेताओं के नाम पर लोगों से पैसे मांगे हैं।
महाराष्ट्र, बिहार के सीएम के नाम पर लगाए थे फोन
पुलिस ने बताया कि तनिश छाजेड़ ने 20 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं से रुपए मांगे थे। इसके अलावा उसने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नाम पर भी 5 लाख रुपए जयपुर एक युवा कांग्रेस नेता से ठगे थे। इतना नहीं नहीं आरोपी ने आरोपी ने राजस्थान के गृहमंत्री महाराष्ट्र और बिहार के मुख्यमंत्री नाम पर भी फोन लगाकार नेताओं से पैसे मांगे थे।
जबकि उसने हाल ही में सिंगरौली की महापौर और आप पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नाम से भी लोगों से पैसे मांगे थे। यानि आरोपी कई बड़े नेताओं के नाम से ठगी करता था। आरोपी तनिश छाजेड़ अमेरिका की कंपनी से स्पूफिंग एप पोर्टशिप खरीदा था। व्हाट्सएप ऐप को भी 24 जून से 20 जुलाई के बीच 20 हजार का पेमेंट किया था। उसके पास से करीब 20 से 25 बड़े नेताओं के स्पूफिंग नंबर बरामद हुए हैं। फिलहाल तनिश छाजेड़ से पूछताछ की जा रही है।
स्पूफिंग नंबर हुए बरामद
पुलिस ने बताया कि तनिश छाजेड़ ने अमेरिका की कंपनी से एक स्पूफिंग और एक पोर्टशिप खरीदा था। जिसके लिए उसने 24 जून से 20 जुलाई के बीच करीब 20 हजार रुपए का भुगतान किया था। जिसके बाद स्पूफिंग के जरिए ही कई बड़े नेताओं को उसने फोन लगाए थे। जहां कई बड़े नेताओं के नंबर भी उसके पास से मिले थे।
हो सकते हैं खुलासे
पुलिस ने बताया कि फिलहाल तनिश छाजेड़ से पूछताछ की जा रही है। क्योंकि पुलिस को इस बात की आशंका है कि पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं। क्योंकि उसने कई नेताओं के नाम से फोन लगाए हैं, ऐसे में कहा-कहा से पैसा मिला है उसकी जानकारी भी सामने आ सकती है।
ये भी देखें: लहार विधान सभा में इस बार किसकी बयार ?
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 hr agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
16 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines