MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा में सोमवार की देर रात एक आदिवासी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से गुस्साए घरवालों ने मंगलवार को चक्का जाम किया। पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और वन मंत्री ने मुआवजे का ऐलान किया तो लोग माने।
इस घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। गुस्सा इतना कि मृतक का अंतिम संस्कार श्मशान घाट में न कर आरोपियों के घर के सामने ही कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में फोर्स तैनात रही।
सोमवार की देर रात हुआ हमला
यह पूरा मामला खालवा थाना क्षेत्र के कोठड़ा गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले फूलचंद का दुर्गालाल, रामदयाल और मयाराम से विवाद हो गया। विवाद इतना गहराया कि फूलचंद की लोहे की रॉड से पिटाई की गई। इससे वह अधमरा हो गया। किसी तरह घर पहुंचा और पूरी घटना बताई। उसे तत्काल खंड के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद गांव में तनाव फैल गया।
पुलिस ने समझाया तो लोग माने
मंगलवार को पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी, 51 लाख रुपए मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। खालवा में सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस पर लोग शांत हुए।
उसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव गांव ले गए। यहां गांव के श्मशानघाट की बजाय उन्होंने आरोपियों के घर के सामने ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना के बाद पुलिस बल भी गांव पहुंचा, फिलहाल स्थिति शांत है।
वन मंत्री बोले- 8 लाख रुपए की होगी सहायता
खालवा वन मंत्री विजय शाह का विधानसभा क्षेत्र में आता है। मंत्री विजय शाह ने इस पूरी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार को करीब 8 लाख रूपए की सहायता राशि देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अभी मैं बाहर हूं। इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ है में जल्दी ही खालवा आकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करूंगा।
एसपी ने कहा- 3 के खिलाफ नामजद मामला दर्ज
खंडवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि खालवा के कोठा गांव में एक व्यक्ति के साथ गांव के कुछ लोगो ने मारपीट की थी। अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी की बयान के आधार पर 302 के तहत आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। अभी इसमें 3 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है। बाद में और आरोपियों के नाम शामिल किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Bihar: नीतीश कुमार बेबस और लाचार;सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज, बोले- तेजस्वी से है अपराधियों के कनेक्शन
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
9 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines