MP News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों से पकड़े गए HUT हिज उल तहरीर के 7 आरोपियों का लव जिहाद कनेक्शन मिला है। बताया जा रहा है कि पहले सातों ने अपना धर्म बदला था, फिर हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाकर उनका धर्मांतरण कराया था। बताया जा रहा है कि आने वाले वक्त में और भी खुलासे होंगे।
8 राज्यों से 70 लोग गिरफ्तार
मामले में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि ‘इन जेहादी कॉकरोचों के लिए मध्य प्रदेश की पुलिस पेस्टिसाइड की तरह है, जो इन्हें ढूंढ ढूंढ कर मारेगी, तीन बड़ी कार्रवाई पिछले महीने की आप देख लें जेएमबी (जमानत उल मुजाहिद्दीन), इसके तीन बांग्लादेश जो भोपाल में पकड़े गए, देशभर में 8 राज्यों में इसमें 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। PFI पापुलर फ्रंट आफ इंडिया 22 लोगों को गिरफ्तार मध्यप्रदेश ATS ने किया था भोपाल इंदौर उज्जैन नीमच से ये पकड़े गए थे। हिज उल तहरीर HUT के 16 अभियुक्तों को पकड़ा है, जिनमें 10 भोपाल में 1 छिंदवाड़ा में और 5 हैदराबाद में पकड़े गए हैं।
7 लोगों ने किया था धर्मातंरण
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘पकड़े गए लोगों में 7 लोगों ने धर्मातंरण किया था। ये सब पूछताछ में निकल कर सामने आया है, जिसके बाद ये ये ब्रेनवाश करने लगे। खास बात यह है कि यह सब लोग कोई साधारण नहीं थे, बल्कि इनमें एक प्रोफेसर है, एक जिम ट्रेनर है, एक कोचिंग चलाता है, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, एक सॉफ्टवेयर टेक्नीशियन है। इस तरह के लोग लव जिहाद जैसे काम में लगे हुए थे। जो हिंदू बेटियों को ब्रेनवाश उन्हें फंसाते थे। पहले ये सभी हिंदू थे, लेकिन बाद में मुस्लिम बने और फिर इस तरह से लड़कियों को फंसाते थे, लेकिन मध्यप्रदेश के अंदर इनका ऐसा कोई भी षड्यंत्र चलने नहीं दिया जाएगा।’
एक आरोपी ओवैसी के कॉलेज में पढ़ाता था
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘पकड़े गए आरोपियों में एक हैदराबाद के सांसद ओवैसी के कालेज में वो पढ़ाता था, इससे बाकी सब का आपको नेटवर्क और कनेक्शन समझ आता है। हम सभी कनेक्शन की जांच करा रहे हैं। सब सच सामने आ जाएगा।’
गृहमंत्री ने कहा कि ‘जो लोग केरला स्टोरी पर सवाल उठा रहे हैं आपने किसी को HUT पर बोलते सुना है क्या? जो राम मंदिर पर विवाद उठाते हैं उनको कभी पीएफआई पर बोलते सुना है क्या? PFI की निंदा कर रहे है HUT की निंदा कर रहे हैं, आतंकवाद की या धर्म परिवर्तन की निंदा कर रहे हैं आपने सुना ही नहीं होगा। नहीं बोल रहे हैं यह इनकी दोहरी नीति और तुष्टीकरण की नीति साफ होती है।’
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines