MP News: देशभर में कई राज्यों में चाइनीज मांझे पर बैन है। इसके बावजूद लोग चोरी छिपे इसकी खरीद फरोख्त करते हैं। हर साल यही चाइनीज मांझा हजारों पक्षियों और बहुत से लोगों की मौत का कारण भी बनता है। हाल ही में मध्यप्रदेश के खंडवा से एक खबर सामने आई है जहां पर चाइनीज मांझे से कटी रेलवे कर्मचारी की गर्दन कट गई। हादसे के वक्त यह कर्मचारी अपने काम से घर लौट रहा था।
गंभीर हालत में ले गए अस्पताल
खंडवा में चाइनीज मांझे से रेलवे कर्मचारी की गर्दन कट गई है। जिसको लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, माल गोडाउन क्षेत्र से ड्यूटी कर घर लौटते वक्त यह हुआ हादसा। गाड़ी चलते समय एक दम से चाइनीज मांझा गले में फंस गया। जिसकी वजह से रेलवे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे की जानकारी तुरंत ड्यूटी पर मौजूद लोगों को दी गई।
ये भी पढ़ें: नवजात का आधा शव लेकर आया कुत्ता, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस
घायल शख्स को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि फिलहाल घायल युवक की हालत में सुधार है। वहीं, एक बार फिर यही सवाल उठा रहा है कि जब चाइनीज मांझे पूरी तरीके से बैन हैं तो बाजारों में ये कैसे बिक रहा है और लोगों की जान खतरे में क्यों डाली जा रही है।
चाइनीज मांझे पर पूरी तरह से पाबंदी के बाद भी ये बिकता है, खासकर त्योहारों के सीजन में इसकी बिक्री और ज्यादा बढ़ जाती है। चाइनीज मांझे से हर साल बहुत से पक्षियों की मौत होती है, साथ इससे कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं तो कई लोग घंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इन्हीं हादसों को रोकने के लिए सरकार चाइनीज मांझे की बिक्री पर पाबंदी लगाती है।
ये भी पढ़ें: पेट दर्द पर जब कराया सीटी स्कैन तो महिला के उड़े होश, दो साल पहले की डॉक्टरों की चूक का खुलासा
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 hr ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines